फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   As against the work order of 14 lakh 98 thousand 736 books issued from the district, a consignment of 2 lakh 59 thousand 054 books has been received.

Sambhal News: जिले को मिलीं 2 लाख 59 हजार किताबें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Feb 2023 08:22 PM IST
विज्ञापन
As against the work order of 14 lakh 98 thousand 736 books issued from the district, a consignment of 2 lakh 59 thousand 054 books has been received.
बहजोई (संभल)। जिले से जारी किए 14 लाख 98 हजार 736 किताबों के वर्क ऑर्डर की तुलना में 2 लाख 59 हजार 054 किताबों की खेप मिल गई है। इनमें हिंदी व अंग्रेजी मीडियम की किताबें शामिल हैं। यह जानकारी देते हुए बीएसए चंद्रशेखर ने बताया कि 2 जनवरी 2023 को कक्षा 4 से लेकर 8 तक की नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकों के लिए वर्क ऑर्डर जारी किया गया था। इसके बाद 27 जनवरी 2023 को जिले में 1 लाख 48 हजार 339 किताबों की पहली खेप पहुंची। इसके बाद 4 फरवरी 2023 को दूसरी बार जिले में 2 लाख 47 हजार 203 किताबें पहुंचीं। यह किताबें हिंदी मीडियम से जुड़ी थीं। बाद में 6 फरवरी 2023 को तीसरी बार में जिले को अंग्रेजी मीडियम की 11 हजार 851 किताबें मिलीं। बीएसए ने बताया कि जिले में अब तक हिंदी व अंग्रेजी मीडियम की कुल 2 लाख 59 हजार 054 किताबें मिली हैं। बीएसए के मुताबिक 31 मार्च 2023 तक सभी किताबें जिले को मिल जाएंगी। इसके बाद 1 अप्रैल 2023 से किताबों को बीआरसी केंद्रों के माध्यम से नगर व ग्रामीण अंचलों के परिषदीय विद्यालयों में भेजना शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

डिप्टी कलक्टर ने बीएसए दफ्तर में किया किताबों का सत्यापन
बहजोई। मंगलवार को दोपहर ढाई बजे करीब डिप्टी कलक्टर विनय कुमार मिश्रा ने बीएसए दफ्तर परिसर में पहुंचकर नि:शुल्क किताबों का सत्यापन किया। डिप्टी कलक्टर ने किताबों से जुड़ीं विभिन्न जानकारियां भी लीं। उन्होंने बताया कि सत्यापन के दौरान किताबों का रख-रखाव आदि ठीक-ठाक मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed