फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   anuj shok the chair the block chief

Sambhal News: ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी को हिला दिया था अनुज चौधरी ने, शासनादेश से बची कुर्सी

Fri, 11 Aug 2023 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 11 Aug 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
anuj shok the chair the block chief
संभल। असमोली की भाजपा समर्थित ब्लॉक प्रमुख संतोष देवी के खिलाफ क्षेत्र पंचायत सदस्य रहे गांव अलिया नेकपुर निवासी अनुज चौधरी ने अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत किया था। अनुज चौधरी ने 100 सदस्य अपने साथ होने का दावा किया था और इनके शपथपत्र भी जिलाधिकारी को दिए थे। इस प्रक्रिया के दौरान ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी जाती दिखाई दे रही थी लेकिन अचानक से शासन की ओर से आदेश जारी किया गया कि अब दो वर्ष तक ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव नहीं लाया जा सकता।
विज्ञापन

इसके बाद अनुज चौधरी अविश्वास प्रस्ताव लाने की चर्चा में थे। हालांकि उन्होंने अधिकारिक तौर पर कोई प्रक्रिया शुरू नहीं की थी। मालूम हो जुलाई 2021 में हुए ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान असमोली में भाजपा के दो खेमे थे। एक खेमा ब्लॉक प्रमुख संतोष देवी के पति प्रभाकर चौधरी का और दूसरा क्षेत्र पंचायत सदस्य 57 नेकपुर मुख्त्यारपुर के अनुज कुमार का था। दोनों ही प्रत्याशी भाजपा के समर्थन में होने का दावा करते थे और गाड़ियों पर भाजपा के झंडे भी लगे नजर आते थे। संतोष देवी को जीत मिली थी जबकि अनुज चौधरी को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद ही अक्तूबर 2022 में अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी की गई थी।
विज्ञापन

असमोली ब्लॉक में 123 क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। इसमें से 100 सदस्य अनुज चौधरी के साथ होने की चर्चा थी। इसमें से 90 सदस्यों के शपथ पत्र भी दिए गए थे। इस दौरान राजनीतिक रंजिश पैदा हुई थी। क्षेत्र में चर्चा है कि कहीं इसी रंजिश के चलते तो हत्या नहीं की गई। हालांकि पुलिस घटना में छानबीन करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed