संभल में एक और बंद मंदिर मिला: पुलिस और राजस्व विभाग की टीम माैके पर, जुटने लगे लोग... होने लगी पूजा-पाठ
संभल के सरायतरीन में 1982 के दंगों के बाद बंद बालाजी मंदिर को प्रशासन ने फिर से खुलवा दिया है। जहां हनुमान और राधा-कृष्ण की प्रतिमाएं स्थापित हैं। वहीं, खग्गू सराय में शिव मंदिर के प्राचीन कुएं की खुदाई में भगवान शिव, गणेश और माता पार्वती की खंडित मूर्तियां मिलीं थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन मोहल्ला कच्छावान में 1982 के दंगों के चलते बंद हुए बालाजी मंदिर को पुलिस और प्रशासन ने मंगलवार को दोबारा खुलवा दिया है। सुबह पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचने के बाद मंदिर के कपाट खोले गए। मंदिर खुलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और पूजा-अर्चना शुरू हो गई।
बालाजी मंदिर के गर्भगृह में हनुमान जी की प्रतिमा के साथ राधा-कृष्ण की प्रतिमा भी स्थापित है। हर-हर महादेव के नारों के बीच श्रद्धालु पूजा कर रहे हैं। आमतौर पर सूनसान रहने वाला इलाका अब भक्तों की भीड़ और नारों से गुंजायमान हो गया है।
स्थानीय निवासी सुमित रस्तोगी ने बताया कि यह मंदिर करीब 200 वर्ष पुराना है। 1982 के दंगों के दौरान लोग परेशान होकर यहां से पलायन कर गए थे। उस समय इलाके में मिश्रित आबादी थी, लेकिन वर्तमान में यहां केवल मुस्लिम समुदाय के लोग रहते हैं।
खग्गू सराय में खंडित मूर्तियां मिलीं
इसके अलावा, खग्गू सराय स्थित शिव मंदिर के परिसर में बने प्राचीन कुएं की खुदाई के दौरान सोमवार को भगवान शिव, गणेश, माता पार्वती और कार्तिकेय की खंडित मूर्तियां मिली हैं। पुलिस ने मूर्तियों को संरक्षण में लेकर जांच शुरू कर दी है।
1978 के दंगों के बाद खग्गू सराय में रहने वाले 40 रस्तोगी परिवार अपने मकान बेचकर पलायन कर गए थे। इसके बाद मंदिर बंद हो गया और प्राचीन कुएं को भी अटा दिया गया।
जिलाधिकारी ने दी जानकारी
संभल के जिलाधिकारी राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि प्राचीन कुएं की खुदाई के दौरान मूर्तियां मिली हैं। मूर्तियों के खंडित होने के कारणों की जांच की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.