फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Another black buck killed in dog attack

कुत्तों के हमले में एक और काले हिरन की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Another black buck killed in dog attack
सौंधन(संभल)। फरीदपुर कलां के खेत खलिहान में हिरन का शव मिला। हिरन को खूंखार कुत्तों ने हमला कर गंभीर घायल कर दिया था। उपचार मिलने से पहले ही हिरन की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पशु चिकित्सक से पोस्टमार्टम कराया है। इसके बाद शव को दफन कर दिया गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि हिरनों का संरक्षण नहीं होने के चलते लगातार हिरनों की जान जा रही है। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव फरीदपुर कला के जंगल में काली माता के मंदिर के पास बुधवार की दोपहर जंगली कुत्तों ने हिरन को पकड़कर उसे बुरी तरह नोंच डाला। आसपास मौजूद किसानों ने जब तक कुत्तों से हिरन को बचाया तब तक वह बुरी तरह घायल हो गया था। उसका उपचार कराया जाता उससे पहले ही हिरन की मौत हो गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम पहुंची और पोस्टमार्टम के लिए पवांसा के पशु चिकित्सालय लाया गया। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज गौतम ने उसका पोस्टमार्टम किया और उसके शव का दफन करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed