फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Anna hjaare says that he is a monk belive in simple living

अन्ना बोले : मंदिर में रहता हूं, सोने के लिए बिस्तर-खाने के लिए प्लेट मेरे पास

Mon, 25 Dec 2017 05:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संभल
अमर उजाला ब्यूरो/संभल Updated Mon, 25 Dec 2017 05:00 AM IST
विज्ञापन
Anna hjaare says that he is a monk belive in simple living
संभ्‍ाल में अन्ना हजारे - फोटो : अमर उजाला
समाजसेवी अन्ना हजारे ने भीड़ के बीच अपने जीवन के अनुभव साझा किए। उन्होंने न सिर्फ आनंद का राज बताया बल्कि भौतिक साधनों के लिए भागदौड़ कर रहे मौजूद लोगों को खुशियों भरे जीवन की प्रेरणा भी दी। अन्ना हजारे ने साफ कहा कि वह मृत्यु से नहीं डरते। 
विज्ञापन


समाज और देश की सेवा करने का निर्णय ले लिया है। समाजसेवी अन्ना हजारे ने कहा कि मैं 25 साल का युवक था। सोच में बैठा था। सोचा कि सब लोग दौड़ रहे हैं। सुबह 4 बजे उठते हैं और रात 10 बजे तक दौड़ते हैं। पर हाथ में कुछ नहीं। 
विज्ञापन


एक रात में मैंने सोचा भागदौड़ और परेशानी भरी जिंदगी से आत्महत्या ठीक है। आत्म हत्या करनी है। लेकिन तभी स्वामी विवेकानंद और महात्मा गांधी की किताबें मेरे हाथ में आई। स्वामी विवेकानंद की किताब से प्रेरणा मिली तो समझ में आया। भगवान ने मनुष्य का जीवन सेवा के लिए दिया है। मैंने भी निर्णय ले लिया कि पूरा जीवन गांव, समाज और देश की सेवा के लिए अर्पण रहेगा। पहले तो खतरा लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले सोचा कि शादी कर लूं तो चूल्हा जलाने में समय बीत जाएगा। इसलिए शादी नहीं करने का निर्णय लिया। आज मेरी उम्र 80 साल हो गई और वही विचार है। जो 25 वर्ष की उम्र में था। उन्होंने बताया कि 45 साल से घर में नहीं गया। करोड़ों रुपये के अवार्ड मिले। उसका भी ट्रस्ट बना दिया। 12-13 लाख रुपये का ब्याज आता है। लेकिन उसे भी लोगों की सेवा में लगा देता हूं। 


अपने पास नहीं रखता। एक मंदिर में रहता हूं। सामान के नाम पर मेरे पास सिर्फ एक बिस्तर है और खाने की प्लेट। आनंद आता है। लखपति-करोड़पति को भी नहीं मिलता होगा वो आनंद मुझे मिलता है। सही आनंद के लिए दूसरों को सुखी करो। इसलिए मैंने प्रण लिया कि जब तक जीऊंगा समाज और देश की सेवा करूंगा। बोले-मृत्यु हथेली पर ली है। मृत्यु का भय नहीं है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed