फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Animal remains were found in front of the shop built in the temple premises of Saraitarin, outrage

सरायतरीन के मंदिर परिसर में बनी दुकान के सामने पशु के अवशेष मिले, आक्रोश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Animal remains were found in front of the shop built in the temple premises of Saraitarin, outrage
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन स्थित एक मंदिर परिसर की दुकान के सामने पशु के अवशेष पड़े मिले। इसकी जानकारी पर हिंदू समुदाय के लोग एकत्र हो गए और किसी शरारती तत्व द्वारा ऐसा करने की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को जांच पड़ताल करने का हवाला दिया और सफाई कराई। पुलिस का मानना है कि कुत्ता अवशेष खींचकर ले आया है। हिंदू समुदाय के लोग इसको शरारती तत्व के द्वारा माहौल खराब करने की साजिश बता रहे हैं। एक सीसीटीवी फुटेज में भी दो युवक हरकत करते कैद हुए हैं।
विज्ञापन

सरायतरीन के मोहल्ला शाहजीपुरा निवासी मुकुल आर्य पुत्र संतोष कुमार आर्य ने बताया कि अवशेष डालने की घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद है। जिसमें साफ नजर आ रहा है कि एक युवक किसी प्लास्टिक के टब में कट्टा के अंदर अवशेष भरकर लाया है। और एक अन्य युवक भी वहां खड़ा है। दुकान के सामने अवशेष से भरे कट्टे को रख देते हैं। उस समय मौका न मिलने पर दोनों युवक चले जाते हैं और करीब एक घंटे बाद लौटने पर एक युवक कट्रटे से अवशेष पलटकर चला जाता है। सीसीटीवी फुटेज पुलिस को भी उपलब्ध कराई गई है। मुकुल आर्य का कहना है कि उसके पिता मंदिर के प्रधान हैं और वह कार्रवाई के लिए तहरीर देंगे। वहीं सीओ जितेंद्र सिंह का कहना है कि किसी व्यक्ति द्वारा यह अवशेष नहीं डाले गए हैं। कुत्ते द्वारा खींचकर लाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed