{"_id":"62e83eda1c9c557fb00f95ee","slug":"angry-villagers-refused-to-conduct-health-check-up-obeyed-cmo-s-explanation-sambhal-news-mbd4365231143","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाराज ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच कराने से किया इनकार, सीएमओ के समझाने पर माने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाराज ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच कराने से किया इनकार, सीएमओ के समझाने पर माने
विज्ञापन
असमोली ब्लॉक क्षेत्र के गांव रामनगर में हेपेटाइटिस-सी के 188 मरीज मिलने पर सीएमओ सोमवार को स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण करने पहुंचीं। नाराज ग्रामीणों ने असमोली सीएचसी के स्टाफ पर दवा नहीं देने का आरोप लगाते हुए स्वास्थ्य जांच कराने से इनकार कर दिया। सीएमओ ने सीएचसी स्टाफ को सख्त हिदायत दी तब ग्रामीणों का गुस्सा कम हुआ।
सीएमओ डा. तरन्नुम रजा दोपहर बाद रामनगर पहुंचीं थीं। स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक गांव में हेपेटाइटिस-सी के 188 मरीज हैं। इनमें से 75 मरीजों का उपचार हो चुका है। सीएमओ ने इन मरीजों स्वास्थ्य परीक्षण कराने को कहा तो ग्रामीण भड़क गए। असमोली सीएचसी के स्टाफ पर दवाएं नहीं देने, अभद्रता का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी लापरवाही के कारण गांव में बीमारी लगातार बढ़ रही है। बताया कि गांव के हैंडपंपों से पीले रंग का पानी निकल रहा है, प्रशासन स्वच्छ पेयजल तक उपलब्ध नहीं करा सका है। लोगों ने कोई जांच कराने से इनकार कर दिया। इस पर सीएमओ ने स्टाफ को डांटा और ग्रामीणों से बेहतर तरह से पेश आने की सख्त हिदायत दी। आश्वासन दिया कि प्रशासन से बात कर स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने का आग्रह करेंगी। ग्रामीण जांच कराने के लिए तैयार हो गए, अब मंगलवार से गांव में जांच शुरू होगी।
गांव के लोगों को कुछ शिकायत थी, उन्हें दूर कराने का आश्वासन दिया। मंगलवार से गांव में शिविर लगाकर जांच कराई जाएगी। जिन मरीजों का उपचार पूरा हो गया है। उनके भी संक्रमण की स्थिति को जांच कराकर देखा जाएगा।
विज्ञापन
डा. तरन्नुम रजा, सीएमओ, संभल