Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Angry farmers protest for not getting fertilizer

खाद नहीं मिलने पर नाराज किसानों का प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Angry farmers protest for not getting fertilizer
चंदौसी। मंडी समिति स्थित इफ्को सेवा केंद्र पर पॉस मशीन का सर्वर डाउन होने के कारण किसानों को खाद नहीं सकी। शाम तक इतंजार करने के बाद भी सर्वर ठीक नहीं हुआ। जिससे किसानों प्रदर्शन कर अपने गुस्से का इजहार किया।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह मंडी समिति स्थित इफ्को सेवा केंद्र पर खाद (एनपीके और डीएपी) का वितरण किया जा रहा था। सुबह साढ़े ग्यारह बजे पॉस मशीन का सर्वर डाउन होने पर वितरण बंद कर दिया। सेवा केंद्र पर खड़े किसानों का आरोप है कि खाद वितरण बंद करने का स्पष्ट उत्तर केंद्र प्रभारी एके सिंह द्वारा नहीं दिया गया। जबकि केंद्र पर खाद मौजूद था। सुबह साढ़े ग्यारह बजे सर्वर डाउन होने के कारण केंद्र के बाहर किसानों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। इसके बाद शाम चार बजे तक किसान सर्वर ठीक होने का इंतजार करते रहे। बाद में किसानों ने इफ्को सेवा केंद्र के विरुद्ध जमकर नारेबाजी व प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि वह सुबह छह बजे से केंद्र पर खाद लेने पहुंच गए थे। सुबह दस बजे केंद्र पर वितरण शुरू किया गया और अचानक सर्वर डाउन होने की बात कहकर वितरण कार्य बंद कर दिया। इस समय गेहूं की बुवाई के लिए खाद की आवश्यकता है। मगर केंद्र से खाद न मिलने से बुवाई में देरी हो रही है। प्रदर्शन करने वालों में किसान संजीव शर्मा, सुशील कुमार पाठक, शिशुपाल शर्मा, मोहम्मद नफीस, प्रमोद यादव, रवि शर्मा, नरेश राणा, चंद्रपाल प्रजापति, अमित कुमार, अकबर अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैं सुबह छह बजे डीएपी लेने इफ्को सेवा केंद्र पर आ गया था। मुझसे भी पहले कुछ और किसान सेवा केंद्र पर बैठे थे। सुबह कुछ देर खाद का वितरण किया गया। इसके बाद सर्वर डाउन होने की बात कहकर वितरण कार्य बंद कर दिया।

राहुल शर्मा, गांव फतेहपुर शमशोई
इस समय गेहूं की बुवाई व आलू की फसल में छिड़काव के लिए खाद की आवश्यकता है। बुधवार को खाद लेने गया तो पता चला कि सर्वर डाउन होने के कारण वितरण कार्य बंद है। देर शाम तक इंतजार करने के बाद घर चला गया।
योगेश कुमार, गांव रायपुर कला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed