फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Anger among villagers on getting remains of protected animals

दो प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष मिलने पर ग्रामीणों में रोष

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 02:48 AM IST
विज्ञापन
Anger among villagers on getting remains of protected animals
चंदौसी। बनियाठेर थाना क्षेत्र के अलैहदादपुर चंपू गांव में दो संरक्षित पशुओं के अवशेष मिलने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से जानकारी की। इसके बाद पशुओं के अवशेषों को गड्ढा खोदकर दबा दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह अलैहदादपुर चंपू गांव निवासी युवक प्रशांत नाग पंचमी पर जंगल में दूध रखने जा रहे थे। तभी युवक ने जंगल में संरक्षित पशु के अवशेष और खाल को देखा। उसके सूचना देने पर भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना मिलने पर बनियाठेर थाने के प्रभारी कर्मपाल सिंह मय पुलिस बल मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि एक वर्ष पहले भी चार दिनों तक लगातार प्रतिबंधित पशु के अवशेष मिले थे। पुलिस ने पशुओं के अवशेष को जमीन में गड्ढा खुदवाकर दबावा दिया। इसके बाद सुबह 11 बजे से क्षेत्र के रहोली स्थित तालाब में प्रतिबंधित पशु के अवशेष मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। यहां पुलिस ने पशुओं के अवशेष को तालाब किनारे गड्ढा खोदकर दबा दिया। दो-दो प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष मिलने पर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed