फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Anger among lawyers after case was filed against colleague

Sambhal News: साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने पर अधिवक्ताओं में रोष

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Anger among lawyers after case was filed against colleague
चंदौसी में बार एसोसिएशन के सभागार में बैठक करते अ​धिवक्ता। संवाद
चंदौसी। शिक्षक नेता और अधिवक्ता के बीच हुआ झगड़ा अब तूल पकड़ता जा रहा हे। साथी अधिवक्ता रूपेश यादव के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज होने पर अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त है। सोमवार को चंदौसी बार एसोसिएशन की बार सभागार में एक बैठक हुई। इसमें जरूरत पड़ने पर आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। साथ ही कोतवाली पहुंच कर शिक्षक नेता पक्ष के लोगों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को दोपहर 1.30 बजे बार सभागार में आयोजित बैठक में अधिवक्ता रूपेश यादव पर हुए जानलेवा हमले की निंदा की गई। साथ ही अधिवक्ता रूपेश पर झूठा मुकदमा दर्ज कराने की निंदा की गई। निर्णय लिया गया कि अधिवक्ता रूपेश यादव पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को एसपी से मिलेगा। बार के सभी अधिवक्ता मंगलवार को विरोध करेंगे और न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे।
विज्ञापन

इसके बाद अधिवक्ता कोतवाली पहुंचे और विरोध प्रकट किया। बैठक की अध्यक्षता बार अध्यक्ष विनोद कुुमार सिंह व संचालन सचिव तीरथ राज ने किया। इस अवसर पर अधिवक्ताओं की बढ़चढ़ कर भागीदारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर बार वेलफेयर एसोसिएशन तहसील गुन्नौर के अध्यक्ष शैलेंद्र यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें रूपेश यादव पर हुए हमले की निंदा करते हुए आंदोलन को समर्थन दिया गया। सचिव सुरेश यादव समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed