फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   An unknown vehicle hit the bike in front of City Hospital on Berni Marg of Kotwali area. Bike rider uncle and nephew were injured in the accident.

Sambhal News: वाहन की टक्कर से चाचा-भतीजा घायल, एक रेफर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Feb 2023 08:21 PM IST
विज्ञापन
An unknown vehicle hit the bike in front of City Hospital on Berni Marg of Kotwali area. Bike rider uncle and nephew were injured in the accident.
चंदौसी (संभल)। कोतवाली क्षेत्र के बेरनी मार्ग पर सिटी अस्पताल के सामने अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजा घायल हो गए। जिसमें चाचा का उपचार सिटी अस्पताल व भतीजा का उपचार सीएचसी में कराया गया। जहां भतीजे की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने रेफर कर दिया। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव नगला पूर्वा निवासी दानिश अपने चाचा मुन्ना के साथ घरेलू सामान लेकर बाइक पर सवार होकर गांव लौट रहे थे। मंगलवार की शाम छह बजे बाइक सवार बेरनी मार्ग पर सिटी अस्पताल के पास पहुंचा तो सामने से आ रहा वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजा दूर जा गिरे और घायल हो गए। जिसमें घायल मुन्ना का उपचार सिटी अस्पताल में कराया गया। जबकि भतीजे दानिश को 108 एंबुलेंस ने उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने दानिश को हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर परिजन भी सीएचसी पहुंच गए। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

चार पहिया वाहन से बचने के प्रयास में पोल से टकराई बाइक, घायल
कोतवाली क्षेत्र के बेरनी मार्ग पर तोमर कृषि फार्म के पास चार पहिया वाहन से बचने के प्रयास में बाइक सड़क किनारे पोल से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए 108 एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया। जनपद बदायूं के थाना फैजगंज बेहटा निवासी बंटी थाना बिलारी के गांव स्योंडारा में अपनी मौसी के घर से लौट रहा था। मंगलवार की दोपहर साढ़े तीन बजे जब बाइक सवार बेरनी मार्ग पर तोमर कृषि फार्म के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे चार पहिया वाहन से बचने के प्रयास में बाइक सड़क किनारे लगे पोल से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार घायल हो गया। जिसे राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर परिजन भी सीएचसी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed