फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   An old man died in a road accident

सड़क हादसे में एक वृद्ध की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
An old man died in a road accident
कोतवाली क्षेत्र के बेरनी मार्ग पर जैन भट्ठे के पास मारुति वैन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक घायल हो गया तथा एक अन्य वृद्ध की मौत हो गई। घटना के बाद 108 एंबुलेंस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस शव को लेकर सीएचसी पहुंची तथा परिजनों को फोन से सूचना दी। हादसे के बाद आरोपी चालक वैन लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

चंदौसी के मोहल्ला सीकरी गेट निवासी नीरज (30) कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव मैथरा में निजी सफाई कर्मचारी है। शाम को कार्य समाप्त कर नीरज बाइक से अपने घर लौट रहा था।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम 4.45 बजे बाइक सवार जब असालतपुर जारई व कोकावास जैन भट्टे के पास पहुंचा, तो पीछे आ रही मारुति वैन ने टक्कर पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सड़क पर गिर और घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस पहुंच गई। उसी स्थान पर 60 वर्षीय वृद्ध भी गंभीर हालत में पड़ा हुआ था। पास में ही एक साइकिल भी पड़ी थी। पुलिस भी मौके पर आ गई। युवक को एंबुलेंस और वृद्ध को पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची। वृद्ध के पास मिले मोबाइल से पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। सीएचसी चंदौसी पहुंचने पर चिकित्सकों ने घायल नीरज को उपचारित किया। हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। चिकित्सकों ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। बहजोई निवासी परिजन भी सीएचसी पहुंच गए। बहजोई निवारी रवि ने मृतक की शिनाख्त अपने पिता कस्बा बहजोई बाईपास रोड निवासी बिरजू (60) के रूप में की। बताया कि उसके पिता गांव मैंथरा में रिश्तेदारी में सोमवार को गए थे। रिश्तेदारी में जानकारी पर पता चला कि मंगलवार को वापस घर जा रहे थे। बताया कि हादसा कैसे हुआ इसकी जानकारी नहीं हो सकी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। घटना की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी सीएचसी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed