फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Alleged irregularities in road construction, demonstrated

Sambhal News: सड़क के निर्माण में गड़बड़ी का आरोप, किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Feb 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Alleged irregularities in road construction, demonstrated
संभल। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के सदस्यों ने शनिवार को गांव तिगरी में विरोध प्रदर्शन किया। सड़कों के निर्माण कार्य में मानक के अनुरूप सामग्री न लगाने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बजरी के स्थान पर मिट्टी डाली जा रही है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन आईटी सेल के जिलाध्यक्ष कुलदीप चौधरी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। भवानीपुर पुल से तिमनपुर चौराहा और मुगावर तिराहे से कासमपुर होते हुए रामलीला ग्राउंड हजरतनगर गढ़ी तक सड़क का निर्माण कार्य किया जाना है। ठेकेदार द्वारा बजरी और गिट्टी के स्थान पर मिट्टी डाली जा रही है। रोलर चलाकर इस पर पानी डाला जा रहा है, जिससे दोपहिया वाहन चालक फिसलकर गिर रहे हैं। राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शाहबुद्दीन, अरविंद पाल, प्रेमपाल, मंगलीपाल, शिवम, दानिश, मेघराज, कल्लू, खलील, आरिफ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed