{"_id":"6525b48f01be5e66bd0b06e5","slug":"all-supply-inspectors-should-do-surprise-inspection-of-ration-shops-and-check-their-stock-dm-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-3797-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन की दुकानों का औचक निरीक्षण कर स्टॉक चेक करें सभी सप्लाई इंस्पेक्टर : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन की दुकानों का औचक निरीक्षण कर स्टॉक चेक करें सभी सप्लाई इंस्पेक्टर : डीएम
विज्ञापन
बहजोई। कलक्ट्रेट सभागार में हुई पूर्ति विभाग की बैठक में डीएम मनीष बंसल ने डीएसओ एसपी शाक्य से राशन की रिक्त दुकानों की जानकारी ली।
सोमवार को बैठक के दौरान डीएम ने निलंबित दुकानों को लेकर भी सभी सभी एसडीएम को जरूरी निर्देश दिए। डीएम ने राशन की मॉडल शॉप के बावत विकासखंडवार जानकारी ली। डीएम ने कहा कि अंतिम चरण की प्रक्रिया वाली दुकानों का कार्य जल्द पूरा कर लिया जाए, जिससे कि 15 नवंबर तक प्रत्येक ब्लॉक में एक-एक मॉडल शॉप दुकान की शुरूआत कराई जा सके।
इस बीच डीएम ने आयुष्मान कार्ड, आधार सीडिंग व राशन की दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे को लेकर भी जानकारी ली। साथ ही पूर्ति निरीक्षकों को राशन की दुकानों का औचक निरीक्षण करते हुए स्टॉक चेक करने को कहा। इसके अलावा कोई भी राशन कार्ड न काटने पर भी जोर दिया गया। सीडीओ कमलेश सचान समेत एडीएम प्रदीप वर्मा, डीडीओ राम आशीष, पीडी ज्ञान सिंह व डीआईओ बृजेश कुमार तथा सभी बीडीओ व सप्लाई इंस्पेक्टर रहे।