फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   All departments should pay the outstanding electricity bill on time: DM

बकाया विद्युत बिल का भुगतान समय से कर दें सभी विभाग : डीएम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
All departments should pay the outstanding electricity bill on time: DM
बहजोई। सभी विभाग बकाया विद्युत बिल का का भुगतान समय से करें। यह बात डीएम मनीष बंसल ने कही। वह सोमवार को शाम कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम के नवीन विकास प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक कर रहे थे।
विज्ञापन

सबसे पहले डीएम ने समीक्षा करते हुए बीते वर्ष हुए नि:शुल्क बोरिंग के सत्यापन के लिए एक्सईएन जल निगम से कहा कि सप्ताह भर में आख्या कलेक्ट्रेट पर उपलब्ध कराई जाए। डीएम ने लंबित विद्युत बिल भुगतान को लेकर विभिन्न विभागों से जानकारी ली और कहा कि बजट की उपलब्ध के आधार पर शीघ्र ही विद्युत बिल का भुगतान करें। जिन विभागों के पास बजट नहीं है, वह बजट की मांग करें। विद्युत निगम के अधिकारियों से कहा कि विद्युत बिल गलत व यूनिट से अधिक न हो।
विज्ञापन

डीपीआरओ से कहा कि पंचायत भवनों व स्कूलों के लंबित विद्युत बिल का जल्द भुगतान कराया जाए। पीडब्ल्यूडी से नई सड़कों के प्रस्ताव समेत मरम्मत तथा गड्ढा मुक्त की जानकारी ली और एक्सईएन से कहा कि बरसात से पहले सड़कों का निर्माण व मरम्मत कार्य पूरा करा लें। पशुपालन विभाग से गौवंशों के रख-रखाव की जानकारी ली। कहा कि गौवंश को छोड़ने वालों को चिंह्ति करते हुए कार्रवाई करें। समय से पशुओं को टीके लगवाएं। बीडीओ से औ आश्रय स्थलों का निर्माण कार्य पूरा कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिक्त पदों की जानकारी लेते हुए सीएमओ से कहा कि संविदा के पदों को संज्ञान लेते हुए जल्द ही साक्षात्कार कराएं। डीएम ने श्रमिकों के पंजीकरण की प्रगति धीमी होने पर एएलसी को कठोर चेतावनी दी। इस बीच डीडीओ राम आशीष समेत डीएसटीओ रत्नेश कुमार, डीआईओ बृजेश कुमार, डीआईओएस बाल मुकुंद प्रसाद व बीएसए चंद्रेशखर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed