फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Ainchoda Kamboh and Junwai police station building will be built, process started

Sambhal News: ऐंचोड़ा कंबोह और जुनावई थाने का बनेगा भवन, प्रक्रिया शुरू

Fri, 27 Oct 2023 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 27 Oct 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
Ainchoda Kamboh and Junwai police station building will be built, process started
संभल। जिले को ऐंचोड़ा कंबोह, जुनावई और कैलादेवी थाना मिले हुए तो दो वर्ष का समय बीत गया। यह थाने तो बन गए लेकिन इन्हें भवन नहीं मिला है। ऐंचोड़ा कंबोह और जुनावई थाना पुलिस चौकी के भवन में संचालित होते हैं। कैलादेवी थाना सीएचसी के भवन में संचालित होता है। अब पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत ने प्रयास कर ऐंचोड़ा कंबोह और जुनावई थाने के भवन की प्रक्रिया को शुरू कराया है। साथ ही कैलादेवी थाने के भवन के लिए जमीन की मांग राजस्व विभाग से की है। फिलहाल ऐंचोड़ा कंबोह और जुनावई थाने के भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वर्ष 2021 में तत्कालीन पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने जिले में तीन नए थाने बनाने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा था। उस समय 12 थाने हुआ करते थे। वर्तमान में जिले में 15 थाने हैं। महिला थाना, महिला पुलिस परामर्श केंद्र और मानव तस्करी रोधी इकाई समेत 18 थाने माने जाते हैं। नवीन तीन थानों के प्रस्ताव को राज्यपाल ने स्वीकृति दे दी थी। इसके बाद ही जुनावई, कैलादेवी और ऐंचोड़ा कंबोह को थाना बनाया गया था। थाना तो बना दिया गया था लेकिन भवन नहीं बन सका था। थाना बने हुए दो वर्ष से ज्यादा का समय बीत गया। अब पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत ने भवन निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा है। इसमें जुनावई और ऐंचोड़ा कंबोह थाने के भवन के लिए डीपीआर बन गई है। कैलादेवी थाने के भवन के लिए जमीन मिलनी है। पुलिस अधीक्षक ने राजस्व विभाग को पत्राचार किया है। जिससे जमीन मिल सके और भवन की प्रक्रिया शुरू हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed