फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   After death in prison, the body of the young man reached home, the family created a ruckus

जेल में मौत के बाद युवक का शव पहुंचने पर लोगों में आक्रोश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
After death in prison, the body of the young man reached home, the family created a ruckus
संभल जिले के चंदौसी के मोहल्ला राज में होरी लाल का शव पहुंचने पर लोगों को समझाते अधिकारी। संवाद - फोटो : CHANDAUSI
दूसरे समुदाय के घर में निर्वस्त्र होकर महिला से छेड़खानी के आरोप में पकड़े गए युवक की जेल में मौत हो गई। शनिवार सुबह उसका शव घर पहुंचने पर आक्रोशित परिजनों व मोहल्ले के लोगों ने दूसरे समुदाय के लोगों पर युवक की हत्या करवाने का आरोप लगाया और घर पर एंबुलेंस से शव उतारने का विरोध करने लगे। पुलिस व संभ्रांत लोगों ने परिजनों को समझाकर मनाया। बाद में पुलिस की देखरेख में अंतिम संस्कार करा दिया गया। मोहल्ले में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल के साथ पीएसी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मोहल्ला राज निवासी होरीलाल (30) 21 अप्रैल को निर्वस्त्र होकर पड़ोस के दूसरे समुदाय के घर में घुस गया था जिससे बवाल होने से बच गया था और आरोपी को महिला से छेड़खानी के आरोप में जेल भेज दिया गया था। शुक्रवार की शाम मुरादाबाद जेल में आरोपी होरीलाल की मौत हो गई। सूचना पर रात में ही परिजन व मोहल्ले के लोग कोतवाली पहुंचे और उन्होंने दूसरे समुदाय के लोगों पर हत्या करवाने का आरोप लगाया था। सीओ के समझाने पर रात में मुश्किल से परिजन माने थे।
विज्ञापन

मामला दो समुदाय का होने पर शनिवार सुबह से ही मोहल्ले में गुन्नौर के सीओ देवेंद्र कुमार शर्मा, चंदौसी के सीओ आलोक सिद्धू, संभल के सीओ जितेंद्र कुमार व जिलेभर के थानों की फोर्स तैनात कर दी गई। सुबह करीब छह बजे युवक का शव घर पहुंचा तो आक्रोशित परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने घर पर शव नहीं उतारने दिया। मामला दो समुदाय का होने पर हंगामे की स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद अधिकारियों व संभ्रांत लोगों ने मोहल्लेवासियों को समझा-बुझाकर शांत किया। इसके बाद शव को वाहन से उतारकर अंतिम संस्कार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन घंटे एंबुलेंस में रखा रहा शव
शनिवार की सुबह छह बजे निजी एंबुलेंस में होरी लाल का शव घर पहुंचा तो परिजनों में चीख पुकार मच गई। गुस्साए परिजनों व लोगों ने होरीलाल के शव को एंबुलेंस नहीं उतरने दिया। परिजन दूसरे समुदाय के लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे। अधिकारियों द्वारा समझाने पर परिजन मान गए। तीन घंटे बाद सुबह नौ बजे एंबुलेंस से शव उतारकर घर में ले गए। सुबह दस बजे परिजनों ने अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट गए।
पुलिस छावनी में तब्दील हुआ मोहल्ला राज
शुक्रवार की रात मुरादाबाद जिला कारागार में होरी लाल की मौत के बाद मोहल्ले राज को छावनी में तब्दील कर दिया गया। मृतक के परिजन व मोहल्ले के लोग दूसरे समुदाय के लोगों पर हत्या करवाने का आरोप लगा रहे थे। माहौल को गर्माता देख पुलिस ने सूझबूझ का परिचय देते हुए शुक्रवार की रात से ही मोहल्ला राज में पुलिस बल तैनात रहा। सुबह शव पहुंचने से पहले जनपद के सभी थानों की पुलिस व पीएसी मोहल्ला राज में तैनात कर दी गई।
दूसरे समुदाय के युवक घर से चले गए
शुक्रवार की रात होरी लाल की जिला कारागार में मौत होने की सूचना जैसे ही मोहल्ला राज पहुंची, तो दूसरे समुदाय में हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो गई और दूसरे समुदाय के अधिकांश युवक मोहल्ले से चले गए। क्योंकि 21 अप्रैल को जब पुलिस होरी लाल को दूसरे समुदाय के घर से लेकर जा रही थी। तब कुछ लोगों ने होरी लाल के साथ मारपीट की थी। खुद पर कार्रवाई के डर से युवक शुक्रवार की रात से ही अपने घरों से चले गए।

मुरादाबाद जेल में युवक की बीमारी के चलते मौत हुई है। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। उसका बिसरा सुरक्षित रखा गया है। मामले की न्यायिक मजिस्ट्रेट जांच होगी। शव परिजनों को सौंप दिया गया है। सुरक्षा को लेकर मोहल्ले में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
चक्रेश मिश्र, एसपी संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed