{"_id":"6425f7bca67bb19cfa084de4","slug":"after-daughters-death-father-also-died-during-treatment-in-delhi-hospital-sambhal-news-c-15-1-101663-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये फिल्म नहीं हकीकत है: बेटी की मौत के बाद पिता ने भी अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम, सदमे में पूरा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये फिल्म नहीं हकीकत है: बेटी की मौत के बाद पिता ने भी अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम, सदमे में पूरा परिवार
Fri, 31 Mar 2023 02:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 02:27 AM IST
सार
बाइक पर सवार होकर युवक अपनी बेटी के साथ नखासा थाना क्षेत्र के गांव मिलक ककरौआ अपनी ससुराल जा रहा था। जैसे ही उनकी बाइक मिलक ककरौआ अड्डे के नजदीक पहुंची तो अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
संभल के नखासा थाना क्षेत्र के संभल-हसनपुर मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार गांव चंदायन निवासी नन्हें की दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि उनकी बेटी सात वर्षीय आयमा नूर की भी बुधवार को उपचार के लिए ले जाते समय मौत हो गई थी। पिता-पुत्री की मौत होने के बाद परिजन सदमे में हैं।
विज्ञापन
हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव चंदायन निवासी नन्हें राज मिस्त्री का काम करते थे। बुधवार की सुबह साढ़े नौ बजे के करीब नन्हें अपनी सात वर्षीय पुत्री आयमा नूर के साथ बाइक पर सवार होकर नखासा थाना क्षेत्र के गांव मिलक ककरौआ अपनी ससुराल जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक मिलक ककरौआ अड्डे के नजदीक पहुंची तो अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल हुए थे। परिजन दोनों को संभल के निजी अस्पताल ले गए थे।
विज्ञापन
हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने दोनों को बेहतर उपचार के लिए दिल्ली रेफर कर दिया था। जहां दिल्ली ले जाते समय बुधवार की शाम सात बजे के करीब आयमा नूर की मौत हो गई। जबकि उसके पिता नन्हें की बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के भाई आमिर की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन