{"_id":"68f533b882f0a2253105e4c5","slug":"after-an-altercation-two-sides-clashed-with-sticks-injuring-three-sambhal-news-c-204-1-chn1001-123858-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: कहासुनी के बाद दो पक्षों में चले लाठी - डंडे, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: कहासुनी के बाद दो पक्षों में चले लाठी - डंडे, तीन घायल
विज्ञापन
गुन्नौर(संभल)। कस्बा के मोहल्ला सराय में रविवार की सुबह दो पक्षों में कहासुनी के बाद जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पहले पक्ष की ब्रजेश कुमारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा अमन गुप्ता और गोविंद गुप्ता अपनी दुकान पर बैठे थे, तभी कुछ लोग वहां पहुंचे और बेटों के साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने दोनों बेटों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। इससे उनके दोनों बेटों के सिरों पर चोटें आई है। वहीं, दूसरे पक्ष के हर्षित वार्ष्णेय ने बताया कि रविवार सुबह उनकी चाची गौरी वार्ष्णेय और गोविंद वार्ष्णेय के परिवार के बीच कहासुनी हुई। इस दौरान कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गए। उन्होंने भी पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर प्राप्त कर घायलों का मेडिकल कराया गया है। रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद