{"_id":"62dc5083df3bbb58bb5367e2","slug":"ae-and-contractor-banned-on-bond-for-non-repair-of-roads-related-to-kanwar-yatra-chandausi-news-mbd4355767176","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा से जुड़ी सड़कों की मरम्मत न होने पर एई और ठेकेदार मुचलके पर पाबंद किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा से जुड़ी सड़कों की मरम्मत न होने पर एई और ठेकेदार मुचलके पर पाबंद किए
विज्ञापन
नगर में कांवड़ यात्रा से जुड़ी सड़कों की मरम्मत न होने से जलनिगम के एई देवेंद्र सिंह और ठेकेदार मुचलके पर पाबंद किए गए हैं। एसडीएम का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के गड्ढों में भरे पानी में गिरने अथवा पैर फिसलकर गिरने से पुलिस ने शांतिभंग की आशंका व्यक्त की है। यदि कोई विवाद होता है तो मुचलका धनराशि दोनों से वसूली जाएगी जिसे राजस्व में जमा कराया जाएगा।
चंदौसी शहर में अमृत योजना के तहत पेयजल पाइपलाइन बिछाने का काम चल रहा है। शहर की सड़कें खुदी पड़ी हैं और जहां पाइप लाइन बिछ गई है, उनकी मरम्मत नहीं हुई है। कांवड़ यात्रा व सावन के सोमवार को लेकर डीएम व एसपी ने जिले की कांवड़ मार्ग व मंदिर मार्ग पर सड़कों को गड्ढामुक्त करने के आदेश दिए थे लेकिन जलनिगम के अधिकारी और ठेकेदारों ने शहर की सड़कों की मरम्मत नहीं कराई। इस मामले में दरोगा संतोष कुमार ने एसडीएम को भेजे शिकायती पत्र में सड़कों की मरम्मत न कराने के लिए जलनिगम के सहायक अभियंता व ठेकेदार को जिम्मेदार ठहराया है।
आरोप है कि इस संबंध में सात जुलाई को उच्चाधिकारियों के साथ बैठक हुई थी तथा जलनिगम के ठेकेदार व सहायक अभियंता को जल्द से जल्द सड़कों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए थे। सावन के मद्देनजर शिवभक्त के पैदल चलने, जुलूस में वाले श्रद्धालुओं के उन गड्ढों में भरे पानी में गिर जाने अथवा पैर फिसल जाने से किसी भी प्रकार सी शांतिभंग की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने एसडीएम से दोनों को मुचलका पाबंद कराने की मांग की है। इस पर एसडीएम ने जलनिगम के सहायक अभियंता देवेंद्र सिंह, ठेकेदार सौरभ गुप्ता को पांच लाख रुपये की धनराशि से मुचलका पाबंद किया है।
विज्ञापन
जुलूस व कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के गड्ढों में भरे पानी में गिरने अथवा पैर फिसलकर गिरने से पुलिस ने शांतिभंग की आशंका व्यक्त की है। इस मामले में सड़क गड्ढा मुक्त न कराने के दोषी जलनिगम सहायक अभियंता देवेंद्र सिंह, ठेकेदार सौरभ गुप्ता को मुचलका पाबंद किया था। यदि कोई विवाद होता है तो मुचलका धनराशि दोनों से वसूली जाएगी जिसे राजस्व में जमा किया जाएगा।
राजपाल सिंह, एसडीएम चंदौसी