{"_id":"6928bc26bc9af0f985061fd6","slug":"advocates-vocal-on-the-demand-for-establishment-of-high-court-bench-sambhal-news-c-275-1-sbl1010-129498-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: हाईकोर्ट बेंच स्थापना की मांग पर अधिवक्ता मुखर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: हाईकोर्ट बेंच स्थापना की मांग पर अधिवक्ता मुखर
विज्ञापन
संभल में सांसद जियाउर्रहमान बर्क को ज्ञापन देते अधिवक्ता। संवाद
संभल। जिला बार एसोसिएशन संभल की ओर से सपा सांसद जियाउरर्हमान बर्क को ज्ञापन सौंपकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच स्थापना की मांग उठाई गई। कहा कि वह इस न्यायोचित मांग को आगामी शीतकालीन सत्र के दौरान पुरजोर तरीके से उठाएं ताकि हाईकोर्ट की बेंच स्थापित होने से जनता को सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय मिल सके।
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद इस्लाम और सचिव मोहम्मद उमर अल्वी आदि ने बृहस्पतिवार को मोहल्ला दीपा सराय में आवास पर सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा कि हाईकोर्ट बेंच स्थापना संघर्ष समिति पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 22 जनपदों एवं तहसील बार एसोसिएशन का नेतृत्व करती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की आम जनता को सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय दिलाने के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश की विभिन्न तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ता 50 वर्ष से अधिक से आंदोलनरत हैं।
जेल भरो आंदोलन, पैदल मार्च, मुख्य चौराहों पर जनसभा, कैंडल मार्च, राजनेताओं का घेराव जैसे आंदोलन किए जाते रहे हैं। कहा कि हाईकोर्ट बेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति पश्चिमी उत्तर प्रदेश की बैठक 15 नवंबर को बार भवन बार एसोसिएशन कैराना में हुई थी। इसमें निर्णय लिया गया था कि सांसदों से अनुरोध किया जाए कि वह शीतकालीन सत्र के दौरान हाईकोर्ट बेंच स्थापना की मांग अपने स्तर से उठाएं। इस दौरान कई अधिवक्ता रहे।