फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Advocate said, High Court bench should be established in Meerut

Sambhal News: अधिवक्ता बोले, मेरठ में हो हाईकोर्ट बेंच की स्थापना

Mon, 06 May 2024 03:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 06 May 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
Advocate said, High Court bench should be established in Meerut
चंदौसी (संभल)। संभल लोकसभा सीट पर सात मई को मतदान होगा। हर ओर चुनावी चर्चाएं हैं। किसान फसलों का वाजिब दाम, व्यापारी एक देश एक टैक्स और युवा बेहतर शिक्षा और नौकरी की अपेक्षा किए हैं। जबकि अधिवक्ता मेरठ में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की आस लगाए हैं।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं का कहना है कि जनपद के अधिकांश मतदाता विकास के मुद्दे पर वोट करना चाहते हैं। युवा अच्छी शिक्षा और रोजगार तो किसान सस्ती बिजली, बीज खाद और फसल का उचित मूल्य चाहते हैं। अधिवक्ता मेरठ में हाईकोर्ट की बेंच और अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग कर रहे हैं। शिक्षामित्र समान काम समान वेतन चाहते हैं। वहीं आम लोग महंगाई को लेकर चिंतित है। इसके अलावा पेट्रोल, डीजल, गैस और बिजली के मूल्य पर भी लोग अंकुश चाहते हैं। वह इस बार ऐसा सांसद चाहते हैं जो क्षेत्रीय समस्याओं का निराकरण करे। साथ ही उनकी समस्याओं को सदन में उठाए।
विज्ञापन




बोले लोग
महिलाओं को रोजगार के क्षेत्र में आरक्षण मिलना चाहिए। साथ ही सरकार को महंगाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं में सुधार की जरूरत है। वहीं महिला सुरक्षा संबंधित कानून सख्ती से लागू हाे। -आकांक्षा अग्रवाल, चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन



शिक्षामित्रों को पूर्णकालिक शिक्षक का दर्जा देना चाहिए। शिक्षामित्र सरकार से समान कार्य समान वेतन की मांग करते आ रहे हैं। इस बार ऐसा सांसद चुनेंगे जो शिक्षामित्रों की आवाज को सदन में उठाए।-रविंद्र खारी, शिक्षामित्र


पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिवक्ता काफी समय से मेरठ में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना करने की मांग कर रहे है, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। अधिवक्ताओं की मांग पूरी करे। अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करे।-राहुल सक्सेना, रजपुरा


सांसद-विधायक के वेतन में लगातार इजाफा हो रहा है, लेकिन किसानों की उपज लगभग उसी दाम पर बिक रही है। फसल की लागत के सापेक्ष उचित मूल्य मिलना चाहिए। महंगाई से रसोई का बजट बिगड़ गया है। सरकार ध्यान दे। -मोना बजाज, गृहिणी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed