{"_id":"6102f3e28ebc3e58680a96b9","slug":"administration-reached-to-get-more-construction-work-done-than-approval-stopped-the-work-sambhal-news-mbd397481325","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वीकृति से अधिक निर्माण कार्य कराने पर पहुंचा प्रशासन, काम रुकवाया, निर्माण गिरवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वीकृति से अधिक निर्माण कार्य कराने पर पहुंचा प्रशासन, काम रुकवाया, निर्माण गिरवाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। स्वीकृति से अधिक निर्माण कार्य कराने के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति देखी। स्वीकृति से अधिक निर्माण कार्य होता मिला तो उसे रुकवाया गया। जो निर्माण कर लिया गया था उसको जेसीबी से गिरवा दिया है।
मामला हयातनगर थाने के ठीक सामने का है। थाने के सामने खाली पड़ी जमीन पर राकेश वार्ष्णेय ने कुछ हिस्से में एक कमरे का निर्माण कराया है। इसकी प्रशासन से अनुमति ली गई थी। आरोप है कि राकेश वार्ष्णेय अब उससे अलग हटकर निर्माण कार्य करा रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि कालोनी के लिए प्लाटिंग की जा रही थी।
उप जिलाधिकारी दीपेंद्र यादव के निर्देश पर नायब तहसीलदार भारत प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। उनके साथ जेई, हयातनगर थाना प्रभारी सतेंद्र भड़ाना भी थे। जेसीबी भी साथ में थी। नायब तहसीलदार ने बताया कि मौके की स्थिति देखी गई। कुछ हिस्से की स्वीकृति थी। अन्य निर्माण बिना नक्शा पास कराए कराया जा रहा था। उसे ढहाया गया है और काम को रुकवा दिया गया है। वहीं, राकेश वार्ष्णेय का कहना है कि निर्माण कार्य के लिए उन्होंने नक्शा पास कराया था, लेकिन उसके बाद भी यह कार्रवाई की गई।