फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Administration reached to get more construction work done than approval, stopped the work

स्वीकृति से अधिक निर्माण कार्य कराने पर पहुंचा प्रशासन, काम रुकवाया, निर्माण गिरवाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Administration reached to get more construction work done than approval, stopped the work
संभल। स्वीकृति से अधिक निर्माण कार्य कराने के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति देखी। स्वीकृति से अधिक निर्माण कार्य होता मिला तो उसे रुकवाया गया। जो निर्माण कर लिया गया था उसको जेसीबी से गिरवा दिया है।
विज्ञापन

मामला हयातनगर थाने के ठीक सामने का है। थाने के सामने खाली पड़ी जमीन पर राकेश वार्ष्णेय ने कुछ हिस्से में एक कमरे का निर्माण कराया है। इसकी प्रशासन से अनुमति ली गई थी। आरोप है कि राकेश वार्ष्णेय अब उससे अलग हटकर निर्माण कार्य करा रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि कालोनी के लिए प्लाटिंग की जा रही थी।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी दीपेंद्र यादव के निर्देश पर नायब तहसीलदार भारत प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। उनके साथ जेई, हयातनगर थाना प्रभारी सतेंद्र भड़ाना भी थे। जेसीबी भी साथ में थी। नायब तहसीलदार ने बताया कि मौके की स्थिति देखी गई। कुछ हिस्से की स्वीकृति थी। अन्य निर्माण बिना नक्शा पास कराए कराया जा रहा था। उसे ढहाया गया है और काम को रुकवा दिया गया है। वहीं, राकेश वार्ष्णेय का कहना है कि निर्माण कार्य के लिए उन्होंने नक्शा पास कराया था, लेकिन उसके बाद भी यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed