फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Action will be taken against those who spoil the atmosphere on the festival

Sambhal News: त्योहार पर माहौल बिगाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against those who spoil the atmosphere on the festival
बहजोई। सोशल मीडिया पर कोई भी आपत्तिजनक टिप्पणी न करें। माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह बात जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कही। वह बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलेभर से आए धर्म-गुरुओं के साथ ईद के त्योहार को लेकर बैठक कर रहे थे। डीएम ने कहा कि सार्वजनिक स्थान पर कोई भी धार्मिक कार्यक्रम न करें। किसी भी प्रकार का भड़काऊ भाषण न दें। डीएम ने अफसरों से कहा कि ईद को लेकर बिजली व पानी की व्यवस्था दुरुस्त रहे। धार्मिक स्थानों पर विशेष अभियान चलाकर साफ-सफाई कराई जाए। धार्मिक स्थानों पर कोई भी पशु पहुंचने न पाए।
विज्ञापन

एसपी चक्रेश मिश्र ने कहा कि ईद की नवाज को लेकर शासन की गाइडलाइन का पालन किया जाए। कहीं भी खुले में नवाज न हो। किसी भी प्रकार की अफवाह से बचें। छोटे-छोटे विवादों को न बढ़ाएं। इस बीच संभल में ईदगाह वाले मार्ग को दुरुस्त कराए जाने की मांग की गई। इस पर डीएम ने संभल के ईओ को समस्या का समाधान कराए जाने को कहा। बैठक में सीडीओ कमलेश सचान समेत एडीएम प्रदीप वर्मा तथा सभी डिप्टी कलेक्टर, एसडीएम, सीओ, ईओ व विद्युत निगम के अधिकारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed