फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Action can be taken against mosques and madrassas built on government land

Sambhal News: सरकारी जमीनों पर बनाई गईं मस्जिद और मदरसों पर हो सकती है कार्रवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Action can be taken against mosques and madrassas built on government land
संभल। संभल में सड़क चौड़ीकरण की जद में आईं मस्जिदों के निर्माण को खुद तोड़ लिए के बीच कई और धर्मस्थलों एवं मकानों को लेकर भी कार्रवाई चल रही है। सरकारी जमीनों पर कब्जा कर बनाए गए धर्मस्थलों और मकानों के प्रकरण को लेकर तहसीलदार न्यायालय से नोटिस जारी किए जाने की कार्रवाई हो चुकी है और क्षेत्रीय लेखपालों की ओर से दर्ज कराए वादों में सुनवाई हो रही है। इन मामलों में सुनवाई पूर्ण होने के बाद आदेश होने पर अगली कार्रवाई हो सकती है। प्रशासन ने संभल तहसील क्षेत्र में उन धर्म स्थलों को चिह्नित किया है जो सरकारी जमीन पर निर्माण कर लिए गए हैं। ऐसे धर्मस्थलों को लेकर प्रशासन ने कार्रवाई चल रही है। इनमें गांव ऐंनोड़ा कंबोह की मस्जिद और दो मकान, गांव सैफ खां सराय में मस्जिद और दरगाह, गांव बिलालपत में मजार, गांव सलेमपुर सलार उर्फ हाजीपुर में मदरसा, नहरौली में मदरसा और घुंघावली में मस्जिद के प्रकरण शामिल हैं। इन धर्मस्थलों एवं मकानों को लेकर लेखपालों ने रिपोर्ट दी थी कि सरकारी जमीन पर कब्जा कर इन्हें स्थापित किया गया है।
विज्ञापन

इसके बाद क्षेत्रीय लेखपालों की ओर से ही तहसीलदार न्यायालय में वाद दायर कराए गए। तहसीलदार न्यायालय से धारा 67 के तहत इन धर्मस्थलों एवं मकानों को लेकर नोटिस जारी किए जा चुके हैं। इनसे संबंधित मामलों की सुनवाई तहसीलदार न्यायालय में हो रही है। न्यायालय का आदेश आने पर प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जानी है।
विज्ञापन


000000
22 लोगों को दिए थे नोटिस, खुद तोड़ लिया निर्माण
प्रशासन ने संभल शहर में चौधरी सराय से हयातनगर तक सड़क चौड़ीकरण को लेकर अतिक्रमण चिह्नित किया था। इस मामले को लेकर नोटिस जारी किए गए थे। एसडीएम विकास चंद्र का कहना है कि हयातनगर से चौधरी सराय तक 22 लोगों को नोटिस जारी किए गए थे। इसे लेकर कई लोगों ने खुद ही निर्माण को तोड़ लिया है। यह ऐसे निर्माण थे तो सड़क पर आ रहे थे और अतिक्रमण के रूप में चिह्नित किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000
डीएम का बयान देंगे-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed