फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Accused wanted in POCSO case arrested, sent to jail

Sambhal News: पॉक्सो में वांछित आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

Sat, 17 Oct 2026 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 17 Oct 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Accused wanted in POCSO case arrested, sent to jail
धनारी। थाना पुलिस ने पॉक्सो व अन्य धाराओं में दर्ज मामले में वांछित युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


एक गांव निवासी महिला ने तहरीर में बताया कि 14 अक्तूबर को वह खेत पर बाजरा काटने गई थी। उसकी 16 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। आरोप है कि बुलंदशहर जिले के नरौरा क्षेत्र के नौदेही बागर निवासी अशोक, जो गांव में अपने बहनोई के घर आया था, दोपहर करीब तीन बजे किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया। कमरे में बंद कर दिया। जानकारी मिलने पर महिला अपनी देवरानी के साथ वहां पहुंची तो किशोरी लकड़ियों के बंडल के पीछे मिली। पीड़िता ने युवक पर गलत काम का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष नरेशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed