{"_id":"67c60c130e58e58d3b0a73ce","slug":"accused-of-promoting-corruption-in-tehsil-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-119869-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: तहसील में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: तहसील में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप
Tue, 04 Mar 2025 01:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Tue, 04 Mar 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
संभल। डिस्ट्रिक सीनियर बार एसोसिएशन एवं लाईब्रेरी की सोमवार को बैठक हुई। इसमें संभल तहसील के न्यायालयों में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। शिकायत के बाद भी समाधान न होने पर रोष व्यक्त किया गया। कहा गया कि न्यायालयों में तमाम वाद अदम पैरवी में निरस्त किए जा रहे हैं। विवादित पत्रावलियों में आदेश के लिए सुरक्षित करके पत्रावलियों को लंबित रखा जा रहा है। अफसोस कोई सुनने को तैयार नहीं है। समस्या का समाधान कराने की मांग की गई है। इस दौरान अब्दुल्ला रिजवी, मुस्तहसिन रजा जैदी, सुहेल रजा, वकार हैदर, रमेश सिंह, राजेश खड़गवंशी, जावेद सलमानी आदि रहे। संवाद
विज्ञापन