{"_id":"65d51e950a04fae016057044","slug":"accused-of-leaking-up-police-recruitment-paper-memorandum-submitted-to-minister-of-state-sambhal-news-c-204-1-smbd1003-107628-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: यूपी पुलिस भर्ती का पेपर लीक होने का लगाया आरोप, राज्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: यूपी पुलिस भर्ती का पेपर लीक होने का लगाया आरोप, राज्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
Wed, 21 Feb 2024 03:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Wed, 21 Feb 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा पेपर लीक होने का आरोप लगाते हुए दर्जनों अभ्यर्थियों ने माध्यमिक शिक्षामंत्री गुलाब देवी को ज्ञापन दिया। जिसमें परीक्षा रद्द करने और जांचकर दोषियों को सजा दिलाने की मांग की गई। इससे पहले अभ्यर्थियों ने शहर के मुख्य मार्ग पर विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें रोक दिया।
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में सम्मलित हुए पचास से अधिक अभ्यर्थी मंगलवार की सुबह चंदौसी स्थित आवास विकास मोहल्ले में एकत्र हुए। इसके बाद सभी अभ्यर्थी जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए संभल गेट, रामस्वरूप रोड, फव्वारा चौक, सुभाष रोड होते हुए राज्यमंत्री गुलाब देवी के आवास पर पहुंचे। यहां अभ्यर्थियों ने राज्यमंत्री से वार्ता कर ज्ञापन सौंपा। जिसमें पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने का आरोप लगाया। ज्ञापन में कहा कि पेपर लीक होने की जांच कमेटी में हाईकोर्ट के जज को शामिल किया जाए। जांच का समय निर्धारित किया जाए, ताकि सही तथ्य सामने आ सकें। जांच कमेटी में टेक्निकल टीम को शामिल किया जाए। साथ ही पेपर लीक करने वालों को गिरफ्तार कर दंडित किया जाए। ज्ञापन देने वालों में अनुज, दिनेश कुमार, वीरेश कुमार, मनोज कुमार, विशाल पाठक, पूजा भारती, मनोज गोला, यशोदानंदन, कमल कुमार, रवि, विशाल यादव, सत्येंद्र यादव, लखपत सिंह, अपूर्व सिंह, यश शर्मा, धर्मवीर सिंह, अभिषेक कुमार, पिंटू , जोगेंद्र आदि उपस्थित रहे।