फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Accused of cheating woman arrested

Sambhal News: महिला से ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 19 May 2024 05:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 19 May 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
Accused of cheating woman arrested
बनियाठेर (संभल)। छह दिन पहले महिला से जेवर-नकदी और मोबाइल ठगने वाले आरोपी को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से जेवर व मोबाइल बरामद कर लिया। कोर्ट में पेश कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सीओ डॉ प्रदीप कुमार ने बताया कि रामपुर जनपद के थाना शाहबाद के गांव बेरूवा ललवारा निवासी सरोज देवी 13 मई को अपने मायके बिलारी आ रही थी। अकरौली चौराहे ई-रिक्शा का इंतजार करने लगी। इसी दौरान दो टप्पेबाज बाइक पर आए और महिला को झांसे में लेकर उसके मायके छोड़ने की बात कहकर बाइक पर बैठा लिया। जिसके बाद कुंडल, सोने की चेन, 1600 रुपये व एक मोबाइल ठग लिया। आरोपी जाते हुए गांव की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे। बनियाठेर पुलिस आराेपियों की तलाश में जुटी थी। शुक्रवार को पुलिस ने घटना में शामिल बदायूं जनपद के अलापुर थाना क्षेत्र के शखानू गांव के फैज मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया। उसे दो मोबाइल और एक बैग बरामद हुआ है। आरोपी ने ठगी की घटना कबूल की। जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस दूसरे आरोपी लाल मोहम्मद की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed