{"_id":"64fcd5bff6b9124b19068b57","slug":"accused-of-breaking-promises-on-administration-bku-tikait-starts-indefinite-strike-sambhal-news-c-204-1-smbd1001-2148-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप, भाकियू टिकैत अनिश्चितकालीन धरना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप, भाकियू टिकैत अनिश्चितकालीन धरना शुरू
Sun, 10 Sep 2023 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sun, 10 Sep 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
गुन्नौर। भाकियू टिकैत की विभिन्न मांगों को लेकर तहसील परिसर में पंचायत हुई। प्रशासन पर वादा खिलाफी और किसानों की समस्या का समाधान न करने का आरोप लगाया। इसके बाद पदाधिकारियों ने मांग पूरी न होने तक अनिश्चितकालीन शुरू कर दिया।
थाना क्षेत्र के नगर गुन्नौर में स्थित तहसील परिसर में भाकियू टिकैत के तहसील अध्यक्ष अमर सिंह राजपूत व मण्डल महासचिव अमर सिंह राजपूत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पंचायत की। वक्ताओं ने कहा कि नौ अगस्त को जुनावई में हुई महापंचायत में एसडीएम गुन्नौर ने भाकियू टिकैत के प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया था कि किसानों की समस्याओं का 17 अगस्त तक समाधान कर दिया जाएगा। लेकिन किसानों की समस्या का अभी तक कोई समाधान नहीं किया गया और शनिवार को जब किसान तहसील परिसर में आए तो किसानों के साथ वार्ता नहीं की। तहसील प्रशासन ने वादा खिलाफी की। पंचायत में किसानों ने अनिश्चितकालीन धरने का निर्णय लिया और वही धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों की समस्या का समाधान नहीं हो जाता है, तब तक धरना जारी रहेगा। जिला अध्यक्ष दिनेश यादव, जिला महासचिव दिवाकर, जुनावई ब्लॉक अध्यक्ष नेत्रपाल, जगदीश, किशन गोपाल, चरण सिंह, दुर्गपाल, हेतराम, अजय पाल, दिनेश, सुरेश, शिशुपाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे