फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Accused made after EO's video surfaced

Sambhal News: ईओ का वीडियो सामने आने पर बनाए गए आरोपी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jun 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Accused made after EO's video surfaced
बहजोई (संभल)। कोतवाली बहजोई क्षेत्र के गांव ढाढौल में देव प्रतिमाओं के जुलूस के विरोध में हुए बवाल में बदायूं जिले की नगर पंचायत इस्लामनगर के अधिशासी अधिकारी सलील भारद्वाज को भी आरोपी बनाया गया है। अधिशासी अधिकारी इस बवाल में शामिल थे और उनका एक वीडियो पुलिस के सामने आया। जिसमें वह हंगामा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद ही उन्हें आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार अधिशासी अधिकारी भागने वाले आरोपियों में शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने बताया कि विवाद के समय अधिशासी अधिकारी मौके पर थे और हंगामा करते नजर आ रहे हैं। इसके आधार पर ही आरोपी बनाया गया है। वहीं इस बाबत बदायूं जिले के अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) वीके सिंह से जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि अधिशासी अधिकारी की कुछ दिन पहले ही जिले में तैनाती हुई है। संभल जिले में किस घटना के दौरान वह आरोपी बनाए गए हैं इसकी जानकारी नहीं है। जानकारी मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। मालूम हो अधिशासी अधिकारी की तैनाती कुछ दिन पहले ही इस्लामनगर नगर पंचायत में हुई है। बताया जा रहा है कि यह उनकी पहली तैनाती है। वह बृहस्पतिवार को गांव ढाढौल में अवकाश पर आए हुए थे या बिना अवकाश के थे इसकी पुष्टि नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed