{"_id":"5852f40d4f1c1b0c71649d52","slug":"aadhi-raat-mahila-daroga-ki-kundi-khatkai-kaptan-tk-shikayat-aayi","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी रात महिला दरोगा की कुंडी खटकाई, कप्तान तक शिकायत आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधी रात महिला दरोगा की कुंडी खटकाई, कप्तान तक शिकायत आई
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Fri, 16 Dec 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला उप निरीक्षक के आरोपों से घिरे उप निरीक्षक ने एसपी से मिलकर इस्तीफे की पेशकश की है। एसपी ने इस मामले में सीओ संभल को जांच सौंपी है।
महिला उप निरीक्षक बबीता गंगवार जिस निजी आवास में किराये पर रहती हैं। उसी आवास में कभी उप निरीक्षक मेघराज सिंह रहा करते थे। मेघराज सिंह ने पांच दिन पहले बबीता गंगवार के कमरे का दरवाजा खटखटा दिया। इससे बबीता बिफर पड़ीं।
बबीता गंगवार ने एसपी से शिकायत की। जिसमें आरोप लगाया गया है कि मेघराज सिंह ने रात्रि में 12 बजे के बाद उनके कमरे का दरवाजा खटखटाया। इस मामले में बबीता गंगवार ने एसपी से शिकायत की। इसमें उन्होंने उप निरीक्षक मेघराज पर अभद्रता करने समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोपों से क्षुब्ध होकर उप निरीक्षक मेघराज सिंह ने एसपी से मिलकर उन्हें एक पत्र दिया है जिसमें उनका कहना है कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप निराधार हैं। वह आरोपों से ज्यादा क्षुब्ध हैं और अगर न्याय नहीं मिला तो नौकरी से इस्तीफा दें देंगे। एसपी बालेंदु भूषण सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक मेघराज और बबीता गंगवार के बीच विवाद के प्रकरण में जांच कराई जा रही है। जांच के निष्कर्ष के बाद पता लगेगा कि हकीकत क्या है।