फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A young man committed suicide after being harassed by his wife, case registered against three people including his wife

Sambhal News: पत्नी से प्रताड़ित होकर युवक ने मौत को गले लगाया, पत्नी समेत तीन पर केस दर्ज

Wed, 05 Mar 2025 12:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 05 Mar 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
A young man committed suicide after being harassed by his wife, case registered against three people including his wife
संभल।
विज्ञापन

मेरे साथ बहुत अन्याय हुआ है...मैं अपनी पत्नी के उत्पीड़न की वजह से जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे रहा हूं। यह बातें सुसाइड नोट में लिखकर ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव मौसमपुर निवासी गौरव कुमार (30) ने जहर खा लिया। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां सोमवार को उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।गौरव के पिता कृष्णपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि बेटे गौरव की शादी एक वर्ष पहले प्रिया निवासी अलीनगर थाना सोनकपुर जनपद मुरादाबाद के साथ हुई थी। गौरव सड़क हादसे में घायल हो गया था। इसके बाद पत्नी उसे छोड़कर अपने मायके चली गई थी। आरोप है कि वह बेटे से रुपये की मांग करती थी। नहीं देने पर मुकदमा में फंसाने की धमकी देती थी। कई बार समझाने के बाद भी प्रिया अपनी ससुराल को वापस नहीं आई, इसी बात को लेकर गौरव की अपनी पत्नी प्रिया और उसके परिजनों से अनबन चल रही थी। इसे लेकर गौरव मानसिक रूप से तनाव में रहने लगा। पत्नी और उसके परिजन मेरे बेटे को मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर उसका आर्थिक शोषण कर रहे थे।
रविवार की रात को जहरीला पदार्थ खा लिया। जहर खाने का पता लगते ही परिजन उपचार के लिए अमरोहा के निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। गौरव तीन भाइयों में सबसे छोटा था और परिवार में सभी का लाडला था।
विज्ञापन

गौरव ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार अपनी पत्नी प्रिया और उसके परिजनों को ठहराया है। गौरव ने सुसाइड नोट में अपने साथ हुए उत्पीड़न को साफ साफ बयां किया है। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी प्रिया, सास नीलम, साला आकाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed