{"_id":"698cdc848c0bb84f1b0c3fd5","slug":"a-young-man-attempted-suicide-after-a-dispute-with-his-wife-sambhal-news-c-275-1-sbl1010-132139-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने की आत्महत्या की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने की आत्महत्या की कोशिश
विज्ञापन
सौंधन(संभल)। कैला देवी थाना क्षेत्र के गांव अमावती में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फंदे से लटककर आत्महत्या करने की कोशिश की। सूचना पर पुलिस पहुंची और घायल के संभल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
गांव अमावती निवासी मुरारी और संतोष आपस में चचेरे तहेरे भाई हैं। बताया जाता है कि मुरारी के बेटे प्रदीप की सगाई मंगलवार को आई थी। मुरारी ने संतोष से अपने निजी रास्ते में मेहमानों के निकलने की बात कही। उसका रास्ता कुछ दूरी पर था। जिस पर वह तैयार हो गया लेकिन उसकी पत्नी गीता ने इसका विरोध किया। इसी बात को लेकर मंगलवार को पति-पत्नी में विवाद हो गया।
बुधवार को सुबह फिर आपस में दोनों में विवाद हुआ। जिसके बाद संतोष घर के अंदर कमरे में जाकर फंदे पर लटक गया। चीख की आवाज पर परिजन कमरे में गए और उसे नीचे उतारा। सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई। जिसके बाद थाना पुलिस भी पहुंच गई। गंभीर हालत में उसे संभल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक कैला देवी जितेंद्र कुमार वर्मा का कहना है कि डायल 112 की सूचना पर पुलिस मौके पहुंची थी। फंदे से लटकने वाले युवक का संभल के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।