{"_id":"6ab5953ccb259507790abae5","slug":"a-villager-was-bitten-by-a-snake-while-going-to-the-temple-to-drink-water-sambhal-news-c-204-1-chn1001-133070-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: मंदिर पर पानी पीने गए ग्रामीण को सांप ने डसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: मंदिर पर पानी पीने गए ग्रामीण को सांप ने डसा
विज्ञापन
चंदौसी। कुढ़फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव छाबड़ा स्थित झारखंडी मंदिर पर बृहस्पतिवार सुबह पानी पी रहे गांव निवासी विनेश पाल सिंह के पैर के नीचे अचानक सांप आ गया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते, सांप ने उनके दायें पैर की एड़ी पर दो बार डस लिया। परिजन उन्हें तत्काल सीएचसी चंदौसी लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर उन्हें घर भेज दिया गया।
गांव निवासी विनेश पाल सिंह ने बताया कि वह बृहस्पतिवार सुबह गांव में स्थित झारखंडी मंदिर परिसर में पानी पीने के लिए गए थे। हैंडपंप के पास पानी पीते समय अचानक उनके दायें पैर के नीचे सांप आ गया। इससे पहले कि वह संभल पाते, सांप ने उनकी एड़ी के पास दो जगह काट लिया और झाड़ियों में चला गया।
परिजन उन्हें तत्काल सीएचसी चंदौसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उन्हें भर्ती कर उपचार शुरू किया। उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर चिकित्सक ने उन्हें घर भेज दिया। चिकित्सक डॉ. दिग्विजय सिंह ने बताया कि उपचार के बाद विनेश पाल सिंह की हालत में सुधार होने पर उन्हें घर भेज दिया गया। चिकित्सक ने बताया कि सांप के काटने की स्थिति में घबराने के बजाय मरीज को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाना चाहिए। संवाद