फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A quack's clinic near high school sealed in Rajpura

Sambhal News: रजपुरा में हाईस्कूल पास झोलाछाप का क्लीनिक सील

Sun, 27 Apr 2025 12:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 27 Apr 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
A quack's clinic near high school sealed in Rajpura

विज्ञापन
रजपुरा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हाईस्कूल पास झोलाछाप का अवैध क्लीनिक सील किया है। झोलाछाप क्लीनिक पर लोगाें का इलाज कर रहा था। इससे पहले भी उसका क्लीनिक तीन बार सील हो चुका है। लेकिन विभाग ने उसके खिलाफ सील तोड़कर क्लीनिक संचालित करने की एक बार भी एफआईआर दर्ज नहीं कराई है।
रजपुरा चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पवन कुमार ने शनिवार को एसडीएम के आदेश पर झोलाछाप के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान रजपुरा कस्बे में जर्रा क्लीनिक अपंजीकृत रूप से संचालित होते मिला। यहां झोलाछाप बंटी लोगों का इलाज कर रहा था। जब उससे चिकित्सा संबंधित दस्तावेज मांगे तो वह चुप हो गया। उसने बताया कि वह हाईस्कूल पास है और पांच साल से क्लीनिक चला रहा है। वह भगंदर, गांठ, फोड़ा समेत छोटी मोटी बीमारियों का ऑपरेशन कर देता है। पूछताछ के बाद टीम ने उसका क्लीनिक सील कर दिया।
विज्ञापन

विभाग का दावा है कि उसका क्लीनिक पहले भी तीन बार सील हो चुका है। हर बार सील तोड़कर क्लीनिक संचालित कर लेता है। हालांकि विभाग ने उसके खिलाफ एक बार भी सील तोड़कर दोबारा क्लीनिक संचालित करने की एफआईआर दर्ज नहीं कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी तीन बार हो चुका है क्लीनिक सील
रसूखदार लोगों और स्वास्थ्य विभाग की मिलीभगत ही कहें कि रजपुरा में अवैध रूप से संचालित झोलाछाप का क्लीनिक तीन बार सील हुआ। हर बार वह सील तोड़कर क्लीनिक संचालित कर लेता था। इसकी शिकायत रजपुरा के वीरेश कुमार ने सीएम पोर्टल पर की, लेकिन विभाग ने पुरानी कार्रवाई का हवाला देते हुए शिकायत बंद कर दी। शनिवार को जब टीम उसके क्लीनिक पर पहुंची तो उसने कई रसूखदार लोगों से फोन पर बात कराने का प्रयास किया। साथ ही चिकित्सा अधीक्षक को भी धमकाया।
वर्जन
रजपुरा में जर्रा क्लीनिक की अवैध रूप से संचालित होने की सूचना मिली थी। इसके बाद क्लीनिक को सील कराया गया है। किसी भी हाल में अवैध क्लीनिक संचालित नहीं होने दिए जाएंगे।

-दीपक कुमार, एसडीएम गुन्नौर
वर्जन
रजपुरा में जर्रा क्लीनिक के अवैध रूप से संचालित होने की शिकायत मिली थी। इसके बाद क्लीनिक को सील कर दिया गया। झोलाछाप हाईस्कूल पास है, वह लोगों के ऑपरेशन तक कर देता है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
- डॉ. पवन कुमार, चिकित्सा अधीक्षक रजपुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed