{"_id":"6aaeee9563e9b78a54060c6b","slug":"a-maternal-uncle-and-his-nephew-lost-their-lives-after-their-motorcycle-was-hit-by-a-roadways-bus-sambhal-news-c-204-1-chn1011-132899-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक \nसवार मामा-भांजे की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार मामा-भांजे की जान गई
विज्ञापन
बबराला। आगरा-मुरादाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर पेट्रोल पंप के पास शनिवार सुबह तेज रफ्तार रोडवेज बस और बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत में बाइक सवार मामा-भांजे की मौत हो गई। तीन वर्षीय मासूम घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर बस के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हादसा शनिवार की सुबह उस समय हुआ जब रजनेश (26) निवासी गांव नदरौली थाना गुन्नौर, हाल निवासी लोहिया कॉलोनी बबराला अपने तीन वर्षीय बेटे अंश उर्फ भूरे और भांजे देव (12) निवासी बेलोन, थाना नरौरा, बुलंदशहर के साथ बाइक से पास के गांव फरीदपुर दूध लेने जा रहा था। बाइक में पेट्रोल कम होने पर वह आगरा-मुरादाबाद हाईवे स्थित भारत पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने जा रहा था, तभी सामने से आ रही पीतल नगरी डिपो की तेज रफ्तार बस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से तीनों को सीएचसी गुन्नौर पहुंचाया। चिकित्सकों ने रजनेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि देव की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। भूरे को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
परिजन घायल देव को रेफर करने के बाद अलीगढ़ के अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान देव ने भी दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि देव अपने ननिहाल बबराला में रहकर पढ़ाई करता था।
हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। रजनेश पांच भाई-बहनों में चौथे नंबर का था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रोडवेज बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने रजनेश का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं देव के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया और शव घर ले गए। थाना प्रभारी लवनीश चौधरी ने बताया कि मृतक रजनेश के भाई रविंद्र की तहरीर पर रोडवेज बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।