{"_id":"69557e592aa253ab5304e908","slug":"a-mason-riding-a-bike-died-after-colliding-with-an-auto-his-companion-was-injured-sambhal-news-c-275-1-sbl1010-130680-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: ऑटो की टक्कर से बाइक सवार राजमिस्त्री की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: ऑटो की टक्कर से बाइक सवार राजमिस्त्री की मौत, साथी घायल
Thu, 01 Jan 2026 01:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 01 Jan 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
सौंधन (संभल)। कैलादेवी थाना क्षेत्र में संभल-आदमपुर मार्ग पर गांव मूसापुर के पास बुधवार को ऑटो की टक्कर से बाइक सवार अमरोहा जिले के गांव आदमपुर निवासी अरुण (21) की मौत हो गई, जबकि उसका साथी उसपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
अमरोहा जिले के गांव आदमपुर निवासी अरुण राजमिस्त्री था। वह कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव अमावती निवासी मामा सतपाल का मकान बना रहा था। उसकी शादी करीब दो महीने पहले हुई थी। बुधवार की शाम करीब छह बजे गांव अमावती निवासी उसपाल के साथ वह बाइक से संभल जा रहा था। गांव मूसापुर के पास ऑटो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अरुण की मौके पर मौत हो गई और उसपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के दुकानदारों की सूचना पर खिरनी चौकी से पुलिस पहुंची और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में पति की मौत की सूचना पर पत्नी मिथलेश का रो-रोकर बुरा हाल था। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार वर्मा भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। ऑटो चालक की तलाश की जा रही है।