फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A farmer taking a bath died due to electric shock in the submersible

Sambhal News: सबमर्सिबल में करंट उतरने से नहा रहे किसान की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
A farmer taking a bath died due to electric shock in the submersible
सरायतरीन। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव अतरासी में सोमवार की रात करीब नौ बजे सबमर्सिबल पंप से नहा रहे ओमप्रकाश यादव (51) को करंट लग गया। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गांव अतरासी के निवासी राजकुमार यादव ने बताया कि सोमवार की रात नौ बजे के करीब गर्मी के चलते पिता सोने से पहले घर में ही सबमर्सिबल पंप चलाकर नहा रहे थे। अचानक से करंट लगने पर पिता की चीख निकल गई। वे मौके पर पहुंचे तो पिता घायल अवस्था में मिले। पवांसा बिजली घर फोन करके बिजली सप्लाई बंद कराई। तत्काल उपचार के लिए संभल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात उपचार के दौरान पिता की मौत हो गई।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लिया। ओमप्रकाश की मौत से तीन बेटियां और दो बेटों का रो रोकर बुरा हाल है। बताया कि बड़ी बहन की शादी के लिए रिश्ता तय कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed