फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A cattle smuggler carrying a reward of Rs 25,000 was arrested in an encounter.

Sambhal News: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गोतस्कर दबोचा

Wed, 01 Oct 2025 02:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 01 Oct 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
A cattle smuggler carrying a reward of Rs 25,000 was arrested in an encounter.
मुठभेड़ में पकड़े आरोपी को लेकर जाती पुलिस।
असमोली (संभल)। ऐंचोडा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव मंसूरपुर में मंगलवार की रात करीब 9:30 बजे पुलिस की इनामी गोतस्कर से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली से संभल कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोटगर्बी निवासी अरशद घायल हो गया। सूचना पर असमोली सीओ कुलदीप सिंह मौके पर पहुंचे और जानकारी की।
विज्ञापन

एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया आरोपी सक्रिय अपराधी है। जिला कुशीनगर में गोतस्करी के मामले में 25 हजार का इनाम घोषित चल रहा था। गैंगस्टर की कार्रवाई के बाद से वांछित चल रहा है। एसपी ने बताया कि मंगलवार की रात थाना पुलिस गश्त कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार आता दिखाई दिया। पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो आरोपी ने फायर कर दिया। पुलिस टीम ने बचाव करते हुए फायर किया तो आरोपी की पैर में गोली लगी। आरोपी के कब्जे से बाइक, तमंचा और खोखा बरामद किया है। बाइक की जांच पड़ताल की जा रही है। आशंका है कि चोरी की हो सकती है। आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला गया तो आठ मुकदमे दर्ज पाए गए। इसमें छह मुकदमे संभल जिले के अलग अलग थानों में दर्ज हैं। दो मुकदमे जिला कुशीनगर में दर्ज हैं। आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed