फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A car overturned along the highway to save a cyclist, two people injured

हाईवे पर साइकिल को बचाने में गाड़ी सड़क किनारे गड्ढ़े में पलटी, दो घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
A car overturned along the highway to save a cyclist, two people injured
संभल। थाना क्षेत्र के मुरादाबाद-चंदौसी मार्ग पर गांव अकरौली चौराहे के पास साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में स्कार्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढ़े में पलट गई। हादसे में गाड़ी में सवार दो लोग घायल हो गए। सीएचसी के प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मुरादाबाद निवासी नासिर का ट्रक कुंदरकी में खराब हो गया था। शुक्रवार सुबह नासिर अपनी स्कार्पियो से चंदौसी बाईपास रोड पर ट्रक मिस्त्री को लेकर आया। सुबह नौ बजे जब वह ट्रक मिस्त्री ताहिल निवासी गांव जरगांव थाना बिलारी को लेकर वापस लौट रहा था, तभी हादसा हो गया। अकरौली चौराहे से कुछ दूरी पर गोशाला के पास अचानक सड़क पर एक युवक साइकिल लेकर आ गया। साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में स्कार्पियो चला रहे नासिर नियंत्रण खो बैठे और गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंदी में पलट गई। हादसे में गाड़ी में सवार चालक नासिर व मिस्त्री ताहिल घायल हो गए। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस व 108 एंबुलेंस को दी। पुलिस ने घायलों को गाड़ी से बाहर निकाल 108 एंबुलेंस से चंदौसी सीएचसी में भर्ती कराया। जहां दोनों की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed