फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A businessman consumed poisonous substance due to domestic trouble and died

Sambhal News: गृह क्लेश में व्यापारी ने जहरीले पदार्थ का किया सेवन, गई जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
A businessman consumed poisonous substance due to domestic trouble and died
चंदौसी। नगर के एक मोहल्ला निवासी 35 वर्षीय व्यापारी ने शनिवार देर रात जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे मुरादाबाद के निजी अस्पताल ले गए। यहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ला निवासी व्यापारी ने घरेलू क्लेश में शनिवार देर रात जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर अपने परिवार को जहरीला पदार्थ खाने की जानकारी दी। यह सुन परिजन घबरा गए और तुरंत उसे उपचार के लिए पहले शहर के निजी अस्पताल ले गए। युवक की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सक ने उसे मुरादाबाद ले जाने की सलाह दी। इसके बाद परिजनों ने उसे मुरादाबाद के निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करा दिया। शनिवार देर रात युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

रविवार सुबह परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाली प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि किसी युवक के जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed