फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   926 vote at booth, how can candidate gate 1217

बूथ पर 926 वोट, एक प्रत्याशी को मिले 1217

Wed, 15 Mar 2017 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Wed, 15 Mar 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
926 vote at booth, how can candidate gate 1217
evm - फोटो : अमर उजाला
चुनाव परिणाम जारी होने के बाद संभल विधानसभा क्षेत्र में एक बड़ी चूक सामने आई है। बूथ संख्या 235 पर कुल मत 926 थे पर एआईएमआईएम के उम्मीदवार को मिले मतों की संख्या 1217 दर्शा दी गई। इस चूक को लेकर भाजपा प्रत्याशी के चीफ इलेक्शन एजेंट संजय सांख्यधर ने निर्वाचन अधिकारी से शिकायत की है।
विज्ञापन


बीजेपी ने इसे निर्वाचन अधिकारी की चूक बताया है। वहीं चूक सामने आने के बाद निर्वाचन अधिकारी कंप्यूटर टेबुलेशन सीट को सही करके अपना पल्ला झाड़ने पर लगे हैं। इसका असर संभल की सियासत पर है। बीजेपी ने खुद को नंबर दो पर बताया है जबकि चुनाव आयोग की वेब साइट पर दर्शाए गए चुनाव परिणाम में एआईएमआईएम प्रत्याशी दूसरे नंबर पर है।  
विज्ञापन


बीजेपी के चीफ इलेक्शन एजेंट संजय सांख्यधर ने कहा कि संभल के प्राथमिक पाठशाला कोटपूर्वी स्थित बूथ संख्या 235 में कुल मतों की संख्या 926 थी। इसमें से 636 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंट्रोल यूनिट ने जो चुनाव परिणाम दिया उसके अनुसार भाजपा के डा. अरविंद गुप्ता को 349 मत और एआईएमाईएम उम्मीदवार जियाउर्रहमान बर्क को 127 और सपा के इकबाल महमूद को 154 मत मिले। रालोद के कैसर अब्बास 01 मत मिला।

बीएसपी के रफातुल्ला को 02 मत तथा जनशक्ति के नेम सिंह जाटव 02 मत, नोटा को 01 मत मिला। इस बूथ पर अजय कुमार, फरहाद अहमद, संतोष कुमारी को कोई मत नहीं मिला। फिर जियाउर्रहमान बर्क को 1217 मत कैसे दर्शा दिए गए। त्रुटिपूर्ण सीट में कुल मत 1726 दर्शाए गए हैं। जबकि पड़े 636 हैं। दोनों सीटें उनके पास हैं।  

बीजेपी के चीफ इलेक्शन एजेंट के मुताबिक कंप्यूटर टेबुलेशन सीट में  गलती  होने की वजह से 127 के स्थान पर 1217 मत लिख दिए गए थे। इसके चलते वास्तविक मतों के मुकाबले जियाउर्रहमान बर्क के खाते में 1090 मत बढ़ गए। जियाउर्रहमान बर्क के मत 60426 हो गए। इसी के आधार  पर संभल में जियाउर्रहमान बर्क को दूसरे स्थान पर रहे थे। इस बारे में  निर्वाचन अधिकारी संभल से शिकायत की गई। फार्म 17 ग का भाग दो एसडीएम के द्वारा चेक किया गया। इसमें गड़बड़ी पकड़ी गई।

शिकायत के बाद एसडीएम ने कंप्यूटर आपरेटर को बुलाया और मतों को चेक कराया। कंप्यूटर आपरेटर के माध्यम से उन्हें संशोधित टेबुलेशन सीट उपलब्ध करा दी है। उन्होंने बताया कि संशोधित सीट के मुताबिक जियाउर्रहमान बर्क को मिले मत 60,426  के स्थान पर 59,336 हो गए हैं। जबकि डा. अरविंद के मत 59,976 हैं। वह चाहते  हैं कि चुनाव परिणाम को अब चुनाव आयोग की वेबसाइट पर भी अपडेट किया जाए।


वहीं एसडीएम से जब पूछा गया तो उन्होंने नंबर दो और नंबर तीन के बारे में तो कुछ भी बोलने से परहेज किया। हालांकि त्रुटि की बात स्वीकार की। साथ ही कहा कि चुनाव परिणाम पर कोई अंतर नहीं पड़ा है। जबकि जियाउर्रहमान बर्क का कहना है जब फाइनल रिजल्ट आ गया तो उसमें संशोधन का अधिकार किसे है? इस बात को देखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed