फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   थ्रेसर की कपलिंग की चपेट में आकर मासूम की मौत

थ्रेसर की कपलिंग की चपेट में आकर मासूम की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
थ्रेसर की कपलिंग की चपेट में आकर मासूम की मौत
चंदौसी। थाना बनियाठेर के गांव गुमथल में खेत पर चल रहे थ्रेसर की कपलिंग की चपेट में आकर मासूम की मौत हो गई। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ था। गुमथल गांव निवासी संजय गुप्ता की सात वर्षीय पुत्री अनामिका गांव के गंगा प्रसाद मेमोरियल जूनियर हाई स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा है। रविवार को खेत पर गेहूं निकालने जा रहे थे। सभी परिजन खेत पर थे।
विज्ञापन

अनामिका भी स्कूल से आकर शाम तीन बजे खेत पर चली गई। वह वहां जाकर थ्रेसर के पास पड़ी त्रिपाल पर जाकर बैठ गई। इसी दौरान थ्रेसर की कपलिंग निकल गई और उसने त्रिपाल को लपेट लिया। त्रिपाल पर बैठे होने के कारण अनामिका भी कपलिंग की चपेट में आ गई। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई। परिजन उसे तत्काल शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए लाए। जहां चिकित्सक ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा गया। मां पिंकी व अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। सभी उस घड़ी को कोस रहे थे जब वह खेत पर आई। परिजन उसका शव गांव ले आए। शव गांव लाने पर संजय के घर पर ग्रामीणों को तांता लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed