{"_id":"5c783f00bdec2273a2564870","slug":"91551384320-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बबराला में अल्टो कार और वैगनआर में भिड़ंत, 12 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बबराला में अल्टो कार और वैगनआर में भिड़ंत, 12 घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। एक शादी समारोह से घर वापस लौट रहे लोगों की वैगनआर कार से सामने से तेज रफ्तार से आ रही एक अल्टो कार भिड़ गई। जिससे दोनों कारों में सवार 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में अधिकतर महिलाएं शामिल हैं। जिन्हें गंभीर हालत में गुन्नौर से अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जिसमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव दादपुर के एक परिवार के एक दर्जन सदस्य बबराला स्थित एक शादी समारोह में दावत खाने आए थे। जहां दावत खाने के बाद वह वैगनआर कार में सवार होकर अपने घर वापस जा रहे थे कि कोतवाली गुन्नौर क्षेत्र के आगरा मुरादाबाद हाईवे पर नूरपुर तिराहे के निकट चंदौसी की ओर से तेज रफ्तार से आ रही एक अल्टो कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि वैगनआर कार में सवार चालक सोरन सिंह, अवनीश कुमार, देववती, अमरपाल, अंजू, रामवती, अंजली, राजकुमारी, रेनू, लवली के अलावा अल्टो सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को गुनौर की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जहां से चिकित्सकों ने सभी घायलों को गंभीर बताते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया। जहां रेनू और सोरन सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। जबकि अल्टो सवार दोनों युवक बेहोशी के कारण अपने नाम और पता नहीं बता सके। पुलिस ने हादसे में क्षतिग्रस्त दोनों कारों को अपने कब्जे में ले लिया।