{"_id":"6a1753be2a71e2137e0fcaf0","slug":"90-shops-built-outside-iti-have-remained-mere-showpieces-for-a-year-sambhal-news-c-204-1-chn1003-129617-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: साल भर से शोपीस बनीं आईटीआई के बाहर निर्मित 90 दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: साल भर से शोपीस बनीं आईटीआई के बाहर निर्मित 90 दुकानें
विज्ञापन
चंदौसी। बदायूं रोड स्थित आईटीआई के बाहर वेंडिंग जोन में बनी 90 दुकानें साल भर से शोपीस बनी हुई हैं। अभी तक विनियमित क्षेत्र ने दुकानों का आवंटन नहीं किया है। वहीं असामाजिक तत्वों द्वारा दुकानों को क्षति पहुंचाई जा रही है।
बता दें कि वर्ष 2025 में जनवरी से अप्रैल माह तक नगर पालिका द्वारा शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान शहर के नालों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया था। इस दौरान नालों में अतिक्रमण के दायरे में पालिका की दुकानें भी आ गईं। जिन्हें तोड़ दिया गया था। वहीं दुकानें टूटने के पर दुकानदार बेरोजगार हो गए। तब प्रशासन ने दुकानदारों को दूसरे स्थान पर दुकान उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था।
उसके बाद तहसील के विनियमित क्षेत्र की ओर से बदायूं रोड स्थित आईटीआई के बाहर वेंडिंग जोन का निर्माण कराया गया। जहां आधुनिक सुविधाओं के साथ 90 दुकानों का निर्माण किया गया। साथ ही दुकानों के बाहर डिजाइनिंग पोल लगा कर आकर्षक लाइटें भी लगाई गई हैं।
विज्ञापन
साथ ही स्वनिधि से समृद्धि योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चित्रों वाले बोर्ड भी लगाए गए। जिसे असामाजिक तत्वों ने खुर्द बुर्द कर दिया है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का चस्पा फोटो अब नजर नहीं आ रहा। दुकानें बने करीब एक साल होने का आया। अभी तक दुकानें आवंटित नहीं हुई हैं।
-- -- -- -- --
बदायूं रोड पर आईटीआई के बाहर वेंडिंग जोन में बनी 90 दुकानों के आवंटन के लिए प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इसके बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बोर्ड का गठन कर दुकानों का आवंटन शुरू किया जाएगा।
-वैभव बंसल, जेई विनियमित क्षेत्र तहसील चंदौसी