{"_id":"6a078299847e1d949f0b2d38","slug":"865-meters-of-high-tension-wire-stolen-supply-to-250-tube-wells-disrupted-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-135407-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: हाइटेंशन लाइन का 865 मीटर तार चोरी, 250 नलकूपों की आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: हाइटेंशन लाइन का 865 मीटर तार चोरी, 250 नलकूपों की आपूर्ति ठप
विज्ञापन
संभल। असमोली थाना क्षेत्र के मुबारकपुर बंद गांव में आंधी के कारण गिरे बिजली के खंभों से चोरों ने करीब 865 मीटर बिजली का तार चोरी कर लिया। इस घटना से बिजली विभाग को करीब 1.30 लाख रुपये की हानि हुई है। जेई ने चोरी की सूचना यूपी 112 पुलिस को दी। साथ ही थाना एंटी पावर थेफ्ट संभल में तहरीर दी है।
टांडा कोठी बिजलीघर में तैनात जेई किरनपाल सिंह ने बताया कि बुधवार को आई आंधी के चलते नौ खंभे गिर गए थे। यह खंभे मढ़न मार्ग के किनारे नहर की पुलिया तक गिरे थे। इसमें सात खंभों की लाइन को चोरी कर लिया गया है। इससे 250 नलकूपों की आपूर्ति बाधित हो गई है। जेई ने बताया कि किसानों को आठ दिन तक आपूर्ति नहीं मिल पाएगी। लाइन का एस्टीमेट बनाकर विभागीय अधिकारियाें केा भेजा जाएगा। उसके बाद लाइन को सुचारु कराया जाएगा। वहीं, दूसरी आरे एंटी पावर थेफ्ट थाना प्रभारी ताहिर हुसैन ने बताया कि तहरीर अभी मिली नहीं है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।