फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   संभल लोकसभा क्षेत्र में आज शाम थम जाएगा चुनाव प्रचार

संभल लोकसभा क्षेत्र में आज शाम थम जाएगा चुनाव प्रचार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
संभल लोकसभा क्षेत्र में आज शाम थम जाएगा चुनाव प्रचार
चंदौसी। संभल लोकसभा के सामान्य निर्वाचन-2019 कि तृतीय चक्र में होने वाले मतदान के लिए रविवार की शाम छह बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। जिले की पांच विधानसभा क्षेत्रों के कुल 892 मतदान केंद्रों के 1642 मतदेय स्थलों पर सभी व्यवस्थाओं को चुस्त दुरुस्त करने का दावा किया जा रहा है। इसमें संभल जिले के 49 मतदान केंद्रों के 131 मतदेय स्थलों को बल्नरेबल और 196 मतदान केंद्रों के 508 मतदेय स्थलों को क्रिटिकल बूथों की श्रेणी में रखा गया है। जिस पर मतदान के दिन खास नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

लोक सभा चुनाव के तृतीय चक्र में संभल लोकसभा क्षेत्र में 23 अप्रैल को मतदान होना है। जिसके लिए कई दिनों से लगातार तैयारियां की जा रही हैं। लगातार बैठकों का दौर चल रहा है। मतदान कार्मियों को प्रशिक्षण का कार्य पूरा हो गया है। वाहनों की व्यवस्था भी की जा रही है। मुख्य विकास अधिकारी लवकुश त्रिपाठी ने बताया कि नियमानुसार मतदान समाप्ति से 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार समाप्त हो जाता है। इस कारण 21 अप्रैल की शाम को छह बजे चुनाव प्रचार का समय खत्म हो जाएगा। उसके बाद चुनाव प्रचार नहीं किया जा सकेगा।
विज्ञापन

संभल लोकसभा क्षेत्र में मुरादाबाद जिले की कुंदरकी, बिलारी विधानसभा क्षेत्र भी आते हैं। इसके अलावा संभल जिले के संभल, चंदौसी व असमोली विधान सभाओं को मिलाकर कुल पांच विधान सभा क्षेत्र हैं। जिसमें कुल 892 मतदान केंद्र हैं। जिसमें 1642 मतदेय स्थल हैं। संभल जिले के आंशिक बिलारी के तीन मतदान केंद्रों के नौ बूथों बल्नरेबल, पांच मतदान केंद्रों के 10 मतदेय स्थलों को क्रिटिकल श्रेणी में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह चंदौसी के दस मतदान केंद्रों के 25 मतदेय स्थल बल्नरेबल, 34 में से 96 क्रिटिकल, असमोली विधान सभा क्षेत्र में 11 मतदान केंद्रों के 24 मतदेय स्थल बल्नरे बल, 45 के 110 मतदेय स्थल क्रिटिकल, संभल विधान सभा क्षेत्र के 13 मतदान स्थल के 46 बूथों को बल्नरेबल, 64 के 201 बूथ क्रिटिकल हैं, जो सर्वाधिक हैं। बदायूं लोकसभा क्षेत्र में आने वाली गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र के 12 मतदान केंद्रों के 27 मतदेय स्थल बल्नरेबल और 48 मतदान केंद्रों के 91 बूथ क्रिटिकल श्रेणी में रखे गए हैं। जिलेभर में 49 मतदान केंद्र व 131 बूथ बल्नरेबल हैं, जबकि 196 मतदान केंद्र व 508 मतदेय स्थल क्रिटिकल श्रेणी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed