फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   8 arrested in stone pelting and stamede

होली के हुड़दंग में पथराव और भगदड़, आठ गिरफ्तार

Sun, 04 Mar 2018 01:50 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल Updated Sun, 04 Mar 2018 01:50 AM IST
विज्ञापन
8 arrested in stone pelting and stamede
संभल के लाडम सराय में हुए पथराव में घायल व्यक्ति। - फोटो : अमर उजाला
होली के मौके पर कुछ शरारती तत्वों की वजह से संभल में माहौल बिगड़ते-बिगड़ते बचा। कोतवाली क्षेत्र के लाडमसराय में लाउडस्पीकर बजाने के दौरान छींटाकशी हुई और इसके बाद पथराव हो गया। मंडी किशनदास सराय में भी कुछ ऐसी की वजह को लेकर लोगों के बीच टकराव हो गया। पथराव से घर के खिड़कियों के शीशे टूट गए।
विज्ञापन



पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारी पहुंचे। लाठियां फटकार कर भीड़ को दौड़ा लिया। कई घरों पर दबिश देकर आठ लोगों को गिरफ्तार किया। जबकि मंडी किशनदास सराय के पथराव में दो घायल सामने आए। मगर दोनों मामलों में समझौता हो गया। पुलिस ने दोनों वर्ग के 40 लोगों के खिलाफ शांतिभंग करने के आरोप में कार्रवाई की। 
विज्ञापन




मुहल्ला लाडमसराय में शुक्रवार को एक स्थान पर लाउड स्पीकर बजाकर लोग गीतों पर नृत्य कर रहे थे। दूसरे वर्ग के लोगों ने लाउडस्पीकर की आवाज कम करने को कहा गया। इसके बाद विवाद बढ़ गया। दोनों वर्गों के लोग आमने-सामने आ गए। पथराव होने लगा। इससे अफरातफरी मच गई। तमाम लोग सहम गए। घरों में दुबक गए। जबकि शरारत करने वाले डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक रविशंकर छवि, अपर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडेय, कोतवाली प्रभारी अनिल समानिया भारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पुलिस ने              लोगों को दौड़ा लिया। कई घरों पर दबिश भी दी गई। पुलिस ने सख्ती करके हालात संभाल लिए। पुलिस ने कई घरों पर दबिश देकर दोनों वर्ग के चार-चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।




जिम्मेदार लोगों से घटना की सच्चाई भी जानी। बाद में दोनों वर्गों के बीच समझौता हो गया। हालांकि पुलिस ने दोनों वर्ग के दस-दस लोगों के खिलाफ शांतिभंग करने के आरोप में कार्रवाई की है। इन्हें दो-दो लाख रुपये के मुचलके में पाबंद कराया जा रहा है। भविष्य में कोई घटना होगी तो धनराशि वसूलने की कार्रवाई की जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed